ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मनोरंजन

अक्षय और इमरान की फिल्म ‘सेल्फी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

अक्सर कहा जाता है कि सुपरस्टार और प्रशंसक का रिश्ता भक्त और भगवान सरीखा होता है। फैंस अपने चहेते सितारे को पूरी शिद्दत से चाहते हैं। हमेशा उनकी इच्छा रहती है कि अपने फेवरेट स्टार से एक मुलाकात हो जाए। अब सोशल मीडिया और सेल्फी के इस दौर में फैंस अपने फेवरेट सितारों से मुलाकात के साथ ही उनके संग एक अदद सेल्फी का सपना भी संजोने लगे हैं। फिल्म ‘सेल्फी’ भी कुछ यही कहानी कहती है। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘सेल्फी’ का ट्रेलर आज आउट हो गया है। ट्रेलर में कॉमेडी का भरपूर तड़का है, साथ ही कुछ इमोशनल सीन भी हैं। इसमें दिखाया गया है कि अपने चहेते सुपरस्टार के लिए बिछने को तैयार रहने वाले प्रशंसक के जब आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है तो उस पर क्या बीतती है।

फिल्म में अक्षय कुमार विजय नाम के एक्टर के रोल में हैं। ट्रेलर की शुरुआत में बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘विजय सर कोई नॉर्मल स्टार नहीं, हम सबके दिलों के सुपरस्टार हैं वो।’ इसके बाद अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री होती है। आग की लपटों के बीच से अक्षय कुमार निकलते नजर आते हैं और सुनाई देता है, ‘जंगल मेरा मुझे कहते हैं शेर।’ इसके बाद विजय ‘सर’ (अक्षय कुमार) अपने प्रोजेक्ट्स की गिनती करते नजर आते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे साल में दो पिक्चरें करनी होती हैं, दो ओटीटी की भी। 28 एड भी हैं और 17 शो। एक आदा रियलिटी शो भी करना होता है।’ ऐसा लगता है मानो अक्षय कुमार कोई रोल अदा नहीं कर रहे, बल्कि खुद अपनी ही कहानी कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button