ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

एमपी के 19 नगरीय निकायों के चुनाव के वोटों की ग‍िनती जारी, अब तक भाजपा का वर्चस्‍व

मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में अध्यक्ष भाजपा या कांग्रेस के समर्थित में से किसका अध्यक्ष बनेगा, इसका फैसला आज आ जाएगा। जिसके समर्थित पार्षद ज्यादा जीतेंगे उसकी संभावना रहेगी। सुबह नौ बजे से मतगणना प्रारंभ हो गई। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ये आखिरी नगरीय निकाय चुनाव थे। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने इसके लिए प्रचार किया। पीथमपुर में 31 सीटों में से 17 पर कांग्रेस प्रत्‍याशी विजयी पानसेमल में भाजपा के 10 प्रत्याशी, 3 कांग्रेस व 2 निर्दलीय प्रत्याशी जीते। पलसूद में 7 कांग्रेस, 4 निर्दलीय और 4 भाजपा के प्रत्याशी जीते। खेतिया में 15 वार्ड में से 10 भाजपा और 4 कांग्रेस व एक निर्दलीय प्रत्याशी जीता। अंजड़ में भाजपा के 11 एवं दो कांग्रेस व दो निर्दलीय जीते। राजपुर में 15 वार्ड में से 11 भाजपा तो 4 कांग्रेस के प्रत्याशी जीते। सेंधवा में 24 में से 19 भाजपा के प्रत्याशी तो 5 कांग्रेस के जीते। बड़वानी नगरपालिका में भाजपा के 14 प्रत्याशी जीते। वहीं कांग्रेस के 10 प्रत्याशी जीते।
मनावर में 9 सीटों पर बीजेपी और 6 सीटों पर कांग्रेस जीती बड़वानी में चुनाव परिणाम की घोषणा करते अधिकारी।

 नगर परिषद सरदारपुर के परिणाम 

1 बबीता छोटू यादव भाजपा
2 दिनेश यादव कांग्रेस
3 किरण भगवती यादव भाजपा
4 भावना सावन भैरवे कांग्रेस
5 संजय जायसवाल कांग्रेस
6 रेशमा परवेज लोधी कांग्रेस
7 प्रथम गोपाल गर्ग कांग्रेस
8 मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल कांग्रेस
9 नीरज कटारे कांग्रेस
10 कोमल नरेंद्र पारगी कांग्रेस
11 शांताबाई तहाड़ भाजपा
12 शैलेंद्र चौहान कांग्रेस
13 संतोषी रामेश्वर मारू भाजपा
14 रोमा धर्मेंद्र मंडलोई, पूर्व अध्यक्ष भाजपा
15 ज्योति युवराज पवार भाजपा

 कुक्षी में कांग्रेस की परिषद बन गई है।

नगर पंचायत जैतहरी के निकाय चुनाव में जिस तरह सबसे अधिक मतदान हुआ था वह किसी एक दल विशेष के पक्ष में नहीं गया। 15 वार्ड वाले जैतहरी नगर पंचायत में 7 वार्डों में भाजपा, 6 वार्ड  कांग्रेस और 2 वार्ड निर्दलीय के खाते में गए हैं। नई नगर परिषद के गठन में दोनों निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
डही के 10 वार्डों में भाजपा और 4 वार्डों में कांग्रेस की हुई जीत। वहीं निर्दलीय 1 ने एक वार्ड में जीत हासिल की। पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के गृहनगर राजपुर में कांग्रेस हारी। भाजपा की परिषद तय। राजपुर में भाजपा के 11 व कांग्रेस के 4 प्रत्याशी आगे गुना राघौगढ़ नपा के पहले राउंड की स्थिति साफ हो गई है। 13 वार्डो में कांग्रेस और 11 वार्डो में बीजेपी आगे चल रही है। वार्ड नं 1, 2, 3, 5, 6, 7, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 23 में कांग्रेस और वार्ड नं 4, 8, 9, 12, 13, 18, 19, 20, 21, 22, 24 में बीजेपी को बढ़त।

नगर परिषद पानसेमल चुनाव परिणाम 

वार्ड नंबर 1 बीजेपी विजयी
वार्ड नंबर 2 मे कांग्रेस विजयी
वार्ड नंबर 3 मे बीजेपी विजयी
वार्ड नंबर 4 में बीजेपी विजयी
वार्ड नंबर 5 मे कांग्रेस विजयी
वार्ड नंबर 6 मे बीजेपी विजयी
वार्ड नंबर 7 में निर्दलीय विजयी
वार्ड नंबर 9 में बीजेपी विजयी
वार्ड नंबर 10 मे निर्दलीय विजयी
वार्ड नंबर 11 में बीजेपी विजयी
वार्ड नंबर 12 में बीजेपी विजयी
वार्ड नंबर 13 मे कांग्रेस विजयी
वार्ड नंबर 15 में बीजेपी विजयी
अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर पंचायत के 15 वार्ड में पार्षद पद के लिए हुए चुनाव के बाद सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई। रुझान आने शुरू हो गए हैं। मतगणना का कार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हो रहा है।मतगणना के लिए 15 टेबल लगाई गई हैं। जैतहरी नगर परिषद में 66 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
ओंकारेश्‍वर : अध्यक्ष पद आदिवासी महिला के लिए आरक्षित होने से सभी की नजरें और उत्सुकता इस वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के परिणाम को लेकर है। वैसे यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, लेकिन निर्दलीय भी कई वार्डों में टक्कर देने से चुनाव परिणाम को संशय बना हुआ है।
खंडवा: मतगणना कार्य में लगे अधिकारी- कर्मचारी , प्रत्याशी ,दलों के अभिकर्ता और सुरक्षाकर्मियों के अलावा किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मुख्य द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आवश्यक जांच और प्रवेश कार्ड के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। मतगणना केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर दोनों ही दलों के नेता व समर्थकों के अलावा हम लोगों की भीड़ जमा हो चुकी है।
बड़वानी जिले में सातों नगरीय निकायों में औसत रूप से कुल 73.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान करने वालों में महिला का प्रतिशत 76.25 तो पुरूष का प्रतिशत 71.36 रहा है। जिले में दो नगर पालिका में बड़वानी व सेंधवा एवं पांच नगर परिषदों में अंजड़, राजपुर, पलसूद, खेतिया व पानसेमल शामिल है।
बड़वानी : मतगणना के लिए सर्द हवा में सुबह 123 वार्डों के प्रत्याशी, समर्थक, राजनैतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं। सशस्त्र पुलिस और कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना दलों ने मतगणना शुरू कर दी है। सुबह करीब 11 बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा व प्रेक्षकों की निगरानी में मतगणना जारी है।
बड़वानी में औसत रूप से 69.04 प्रतिशत मतदान हुआ जिनमें 71.38 प्रतिशत पुरुषों ने तो 66.77 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। लोकतंत्र के इस यज्ञ में सात निकायों के  224 मतदान केंद्रों पर मतों की आहुतियां डाली गई। जिले की दो नगर पालिका बड़वानी, सेंधवा तथा पांच नगर परिषद अंजड़, राजपुर, पलसूद, पानसेमल, खेतिया में निर्वाचन के लिए मतदान हुआ।
बड़वानी : मतगणना शुरू होते ही क्षेत्र के दिग्गज नेताओं की धड़कनें बढ़ गई है। इनमें भाजपा से प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य डा सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य, पूर्व सांसद सुभाष पटेल वहीं कांग्रेस से पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन सहित दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्ष और अन्य दिग्गज नेता मतगणना पर पैनी नजर जमा ली है बड़वानी जिले की सात नगरीय निकायों में शुक्रवार को मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में कैद हुई ईवीएम सोमवार को बाहर आई। इसी के साथ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी बाहर आया। मतगणना के बाद अब फैसले का इंतजार जारी है।

Related Articles

Back to top button