ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

नया स्टेट जेट प्लेन अब 25 करोड़ रुपये कम कीमत में खरीदा जाएगा, कैबिनेट में रखेंगे प्रस्‍ताव

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार का नया स्टेट जेट प्लेन अब 25 करोड़ रुपये कम कीमत में खरीदा जाएगा। राज्य सरकार ने निगोशिएशन(मोल-भाव) के बाद अमेरिका की विमान निर्माता कंपनी टेक्स्ट्रान एविएशन लिमिटेड से कीमत कम करा ली है। जेट प्लेन की खरीदी का प्रस्ताव मंगलवार को कैबिनेट में रखा जाएगा तथा सहमति मिलने पर कंपनी को खरीदी का आदेश जारी कर दिया जाएगा। आगामी जुलाई माह तक इस नए स्टेट प्लेन के भोपाल पहुंचने की संभावना है।टेक्सट्रान कंपनी को तकनीकी एवं वित्तीय रूप से उपयुक्त पाया गया है। कंपनी ने जो दर दी उसमें जेट प्लेन की कुल कीमत विभिन्न करों सहित 208 करोड़ रुपये आ रही थी। इसलिए प्लेन की कीमत कम कराने के लिए अपर मुख्य सचिव वित्त अजीत केसरी की अध्यक्षता में निगोशिएशन कमेटी गठित की गई थी, कमेटी ने कंपनी से बातचीत कर प्लेन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये कम करा दी है। जिसके बाद जेट प्लेन की कीमत घटकर 133 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि इस पर विभिन्न करों का 50 करोड़ रुपये अतिरिक्त देना होगा, जिससे यह जेट प्लेन राज्य सरकार को 183 करोड़ रुपये में पड़ेगा। विमानन विभाग ने अपने वर्तमान बजट में इस प्लेन की खरीदी के लिए 120 करोड़ रुपये रखा है तथा अगले वर्ष के बजट में 150 करोड़ रुपये मांगे हैं।

आठ माह पूर्व किया था पहला टेंडर

राज्य सरकार ने नया स्टेट जेट प्लेन खरीदने के लिए आठ माह पूर्व पहला टेंडर किया था। इसके बाद से लगातार जेट प्लेन खरीदने के प्रयास किए गए। अमेरिका की विमान निर्माता कंपनी टेक्स्ट्रान एविएशन लिमिटेड ही टेंडर की शर्तों पर फिट बैठ रही थी। इसलिए इसी कंपनी से राज्य सरकार ने निगोशिएशन किया और अब कंपनी जेट प्लेन के साथ मध्य प्रदेश सरकार के पायलटों को ट्रेनिंग भी देगी।

Related Articles

Back to top button