ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
मध्यप्रदेश

बीना रिफाइनरी के पास नाले में नर कंकाल मिलने से हड़कंप

बीना। रिफाइनरी डिस्पैच टर्मिनल के पास एक नाले में सोमवार को नर कंकाल मिला है। रिफाइनरी के अंदर कंकाल मिलने की सूचना पर आगासौद पुलिस और रिफाइनरी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सागर से एफएसएल की टीम बुलाई है। देर शाम मौके पर पहुंचे एफएसएल के विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए हैं।दरअसल रिफाइनरी में रि-फिलिंग के लिए बड़ी संख्या में टैंकर आते हैं। डिस्पेच टर्मिनल के पास टैकरों की पार्किग लिए जगह आरक्षित की गई है। इसी पार्किंग के पास गहरा नाला है। सोमवार को इस नाले की सफाई की जा रही थी। नाले की सफाई करते समय कर्मचारियों को कंकाल का मुंड नजर आया। नाले में कंकाल पड़ा होने की आशंका के चलते कर्मचारियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर रिफाइनरी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अलगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगासौद पुलिस जांच करने के लिए मौके पर पहुंची। नाले में नर कंकाल होने की पुष्टि होने पर सागर से एफएसएल टीम बुलाई गई। टीम की मौजदूगी में कंंकाल के अस्थि पंजर उठाए गए। पुलिस को नाले में कंकाल का सिर, पसली, पैर सहित अन्य अंगों के अवशेष मिले हैं। नाले से जब्त अवशेषों को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा डीएनए परीक्षण के लिए सेंपल सागर भेजे गए हैं। फिलहाल आगासौद पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल का थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी, एएसआइ शिखरचंद, प्रधान आरक्षक सतेंद्र सिंह, आरक्षक यशवंत ने बारीकी से निरीक्षण महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं

Related Articles

Back to top button