ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
उत्तरप्रदेश

जिले में 25 जनवरी को मनाया जाएगा 13वां ’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आगामी 25 जनवरी, 2023 को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष 25 जनवरी, 2023 को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा तथा मतदाताओं को शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए, ताकि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित जिले में विविध कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से सम्पन्न कराया जा सकें। उन्होंने कहा कि मतदाता दिवस के दिन जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपा गया है। उसका वे बेहतर ढंग से निर्वहन कर मतदाता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभायें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि पूर्वान्ह 11 बजे भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा तैयार की गयी मतदाता जागरूकता गीत को प्रदर्शित किया जायेगा। पूर्वान्ह 01 बजे जनपद के समस्त कार्यालयों में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन। अपरान्ह 12 बजे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर द्वीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन समारोह जू0हा0स्कूल भिनगा में किया जायेगा। द्वीप प्रज्जवलित करने के उपरान्त स्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत गीत कार्यक्रम अपरान्ह 12ः10 बजे जू0हा0स्कूल भिनगा में किया जायेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जू0हा0स्कूल भिनगा में अपरान्ह 12ः20 बजे उपस्थित सभी मतदाताओं को आयोग के निर्देशानुसार शपथ दिलायी जायेगी। पुनरीक्षण कार्यक्रम-2022-23 में अच्छे कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 को जिला निर्वाचन अधिकारी महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। पूर्वान्ह 11 बजे से 12ः00 बजे तक जूनियर हाईस्कूल भिनगा में मतदाता जगरूकता दौड का आयोजन किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे मतदाता जागरूकता परेड एवं रूट मार्च को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा। अपरान्ह 12.45 बजे मानव श्रंृखला बनाना, अपरान्ह 01.15 बजे जूनियर हाईस्कूल भिनगा में रंगोली कार्यक्रम, अपरान्ह 01.15 बजे से जनपद के संबंधित विद्यालयों में स्लोगन राइटिंग, निबन्ध लेखन, नुक्कड नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। अपरान्ह 12.30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता के अवसर पर समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

उन्होने यह भी निर्देश दिया कि समस्त महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की फोटो/वीडियो जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी तथा जनपद मुख्यालय पर होने वाले समस्त कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी की जानी है, जिसके फोटो एवं वीडियो को आयोग की वेबसाइट पर तहसीलदार भिनगा एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के माध्यम से 26 जनवरी, 2023 को अपलोड कराते हुए हार्ड एवं साफ्ट कापी जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजा जाना है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा 27 जनवरी, 2023 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ को आयोजित कार्यक्रम की हार्ड एवं साॅफ्ट कापी भेजा जाना सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डी0पी0 सिंह, उपजिलाधिकारी इकौना रोहित, उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला, उपजिलाधिकारी आशुतोष, तहसीलदार भिनगा रामप्यारे, जिला विद्यालय निरीक्षक सन्त प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड, सहित खण्ड विकास अधिकारीगण एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button