ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

एक्टिंग के साथ अब सिंगिंग में भी आकाश सिंह राजपूत का जलवा

– टीसीरीज करेगी “इंस्ट- रील” की आज धमाकेदार लॉन्चिंग

– अभिनेता से गायक बने आकाश सिंह राजपूत, गाना “इंस्टा रील्स” मचा रहा है इंटरनेट पर धूम

भोपाल। अपने दमदार अभिनय से फिल्मी दुनिया में खास पहचान बनाने वाले आकाश राजपूत ने अब सिंगिंग की दुनिया में भी जोरदार एंट्री मारी है जिसमें संगीत की सबसे बड़ी कंपनी टी सीरीज आकाश सिंह का गाना  इंस्टा- रील 24 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। इस गाने में आकाश ने अभिनय के साथ अपनी आवाज भी दी है। सागर जिले से यह पहले अभिनेता हैं जिन्होंने अभिनय के साथ सिंगिंग की दुनिया में अपना नाम दर्ज किया है

गौरतलब है कि आकाश सिंह राजपूत, जिन्होंने पोरस, आश्रम, मिर्ज़ापुर,टॉयलेट – एक प्रेम कथा, कर्मफल दाता शनि और ऐसे ही कई सीरीज व टीवी सीरियल से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान हासिल की,अब वह गायकी के दुनिया में भी कदम रख चुके हैं।अभिनेता से गायक बने आकाश ने हाल ही में अपने गाना रिलीज किया है,जिसका नाम है “इंस्टा रिल्स” बता दें कि इस गाने के पोस्टर ने ही लोगों के बीच धूम मचा दी थी और महज कुछ ही समय में इसके ट्रेलर ने पूरे इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था।
जैसे की आपको पता है, आकाश महज एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक समाज सेवक भी है। उनके द्वारा मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए उठाए गए कदम और कार्य ने उन्हें एक “यूथ आइकन” भी बना दिया है। और यह गाना आज के युवाओं और समय को ध्यान में रख कर आकाश के मन में आया।

जब कोरोना के दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम चलाया और रील्स के लिए युवाओं का झुकाव देख उन्होंने सोचा, क्यों न इसपर कुछ लिखा जाए।आपको बता दें कि,टी सीरीज अपना पंजाब ने इस गाने को अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम रिलीज किया है। गेंदा फूल और नागिन गाने के लिए मशहूर, डायरेक्टर स्नेहा शेट्टी ने इस गाने का निर्देशन किया है। उन्होंने आकाश के प्रयासों की सराहना की और साथ ही उन्हें यह गाना भी बेहद पसंद आया।

आकाश के इस गाने को डीओपी गिरीश कांत से भी काफी प्रशंसा मिली। वह पिछले 10 वर्षों से जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी जयश्री डांस टीम ने की है, जिसे गणेश आचार्य के असिस्टेंट द्वारा मैनेज किया जाता है।द कपिल शर्मा शो में जाने माने भूमिका में नजर आने वाले इश्तियाक खान ने भी गाने की बेहद तारीफ की और उन्होंने शुभकामनाएं भी भेजी। बता दें कि ऐसे ही फैंस भी इस गाने पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।क्रिकेट का महाकुंभ आयोजित कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करने वाले अभिनेता आकाश जल्द ही सभी के दिलों पर राज करते नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button