ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
मध्यप्रदेश

रूठों को मनाने के लिए कांग्रेस चलाएगी घर वापसी अभियान

भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का रूठ जाना एक बड़ी बीमारी है। कुछ माह पहले हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में टिकट न मिलने से कार्यकर्ता रूठकर पार्टी का दामन छोड़ गए थे। हाल ही में घोषित प्रदेश पदाधिकारियों की नई नियुक्ति के बाद फिर असंतोष सामने आ रहा है। ऐसी स्थिति में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करके अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ-साथ घर वापसी अभियान भी चलाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस सेवादल को दी है। 15 साल बाद वर्ष 2018 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन विभिन्न कारणों के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। वहीं, बीते साल जुलाई में हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी टिकट न मिलने व अन्य कारणों से कार्यकर्ता रूठकर घर बैठ गए थे। इसका नुकसान भी पार्टी को उठाना पड़ा था। कुछ दिन पहले प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद एक बार फिर कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई। इंदौर में पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध जताया गया। माहौल को भांपते हुए प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए अरविंद बागड़ी की नियुक्ति को स्थगित कर दिया।

मध्य प्रदेश में दो माह चलेगा हाथ-हाथ

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश में 26 जनवरी से शुरू हुए कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में नेता व कार्यकर्ता दो माह तक भाजपा सरकार की विफलताएं बताएंगे। एक माह तक पदयात्रा के माध्यम से पार्टी नेता और कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद करेंगे। इसमें भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य के साथ 15 माह की कमल नाथ सरकार में हुए कामों के बारे में बताया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने गुरुवार को भोपाल के मुगालिया छाप गांव से यात्रा का शुभारंभ किया।

Related Articles

Back to top button