ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

कॉफी के बीज चुराने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

कर्नाटक । कर्नाटक पुलिस ने हासन में चोर को उल्टा लटका कर पीटने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार है। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, हासन जिले कित्तावारा गांव की रहने वाली मंजू को एक बागान से कॉफी के बीज चुराने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की।कर्नाटक पुलिस ने बताया कि जिन लोगों ने मंजू के साथ मरपीट की थी। उनमें पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान केपी राघवेंद्र, उमेशा, कीर्ति, सैमुअल और नवीन राज के रुप में हुई है। ये सभी अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। उन्होंने ही चोरी के आरोप में मंजू की पिटाई की थी।

बता दें कि आरोपी को पकड़ने के बाद उन्होंने उसके हाथ-पैर भी बांध दिए थे और पूरी रात उसके साथ मारपीट की। यहीं नहीं पांचों लोगों ने अगली सुबह तक उसे उल्टा के रखा था। पुलिस के मुताबाकि, उन्होंने मंजू को पेड़ पर रस्सी से बांधकर रखा था, इस दौरान उन्होंने उसे लाठियों से पीटा और उसके साथ गाली-गलौज भी की थी।पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुंच चोर को छुड़ाया। इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हासन के एसपी हरिराम शंकर ने पुष्टि की है कि घटना के सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button