ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

AMU छात्रों के समर्थन में उतरे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, बोले- कार्रवाई क्यों की जा रही, उत्साह में लगाया होगा नारा

उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (MP Shafiqur Rahman Barq) अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में नारा-ए-तकबीर ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा लगाने वाले छात्र के पक्ष में आ गए हैं। सपा सांसद का कहना है कि छात्र ने उत्साह में मजहबी नारा लगाया होगा। इसमें कार्रवाई करने की क्या बात है।

मुसलमानों को डराने का किया जा रहा काम

यही नहीं, शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि मामूली बात पर भी हिंदुस्तान का प्रशासन मुसलमान को खौफजदा करने पर उतर आता है। मुसलमानों को डराने का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को सपा सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब उनसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगाए गए नारे पर सवाल किया गया तो सांसद ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस नारे को लगाना बेहतर नहीं था।

बर्क ने कहा कि अगर किसी छात्र ने मजहबी नारा उत्साह में लगा भी दिया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों की जा रही है। यह तो धार्मिक नारा है और इसका मतलब है भी ठीक है। इस पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। आगे कहा कि मुसलमान जरा भी कुछ बोलता है तो पूरे हिंदुस्तान का प्रशासन दौड़ पड़ता है। मुसलमानों को खौफजदा किया जाता है और डराया जा रहा है।

लगाए गए थे अल्लाह हू अकबर के नारे

दरअसल, एएमयू में गुरुवार सुबह गणतंत्र दिवस को लेकर समारोह हो रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र और एनसीसी कैडेट वहां मौजूद थे। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. तारीक मंसूर ने झंडा फहराया और राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वीसी और अन्य अधिकारी वहां से लौटने लगे। इसी दौरान एनसीसीट कैडेट्स ने नारेबाजी शुरू कर दी।

वीसी कुछ ही आगे बढ़े थे तभी एनसीसी कैडेट्स की भीड़ से एक कैडेट ने पहले एएमयू जिंदाबाद के नारे लगाए। एएमयू जिंदाबाद के नारे के दौरान सभी छात्र उसका साथ दे रहे थे, लेकिन एएमयू जिंदाबाद के बीच में छात्र ने अचानक नारे तकबीर, अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए।

Related Articles

Back to top button