ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
विदेश

यरुशलम के पूजा स्थल में गोलीबारी में आठ की मौत, 10 घायल

इस्राइल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके नेवे याकोव स्ट्रीट पर एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई, करीब 10 लोग घायल हैं। इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह घटना रात 8:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई।  यह हमला फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में इस्राइली सैनिकों द्वारा नौ लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह गोलीबारी एक ‘आतंकवादी हमला’ है।

पुलिस ने बंदूकधारी को मार गिराया
पुलिस ने कहा कि आतंकवादी कार से पूर्वी यरुशलम के उत्तरी हिस्से के पड़ोस में एक पूजा स्थल के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली इमारत पर पहुंचा और गोलियां चला दीं। पुलिस ने बंदूकधारी का पता लगाया और उसे गोली मार दी। उन्होंने कहा कि हमले में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल जब्त कर ली गई है। मैगन डेविड एडोम (एमडीए) बचाव सेवा ने कहा कि उसके चिकित्सकों ने घटनास्थल पर पांच पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया। एमडीए स्टाफ ने कहा कि 70 साल की एक महिला और 20 साल के एक युवक की हालत की हालत गंभीर है और 14 साल के एक लड़के की हालत मध्यम रूप से गंभीर है। घायलों को हदासाह माउंट स्कोपस अस्पताल ले जाया गया।

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने कहा कि रक्षा मंत्री योआव गैलेंट (Yoav Galant) जल्द ही इस्राइल रक्षा बल (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ, इस्राइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के प्रमुख और अन्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक विशेष स्थिति आकलन बैठक करेंगे।

अमेरिका ने आतंकी हमले की निंदा की
व्हाइट हाउस ने पूजा स्थल में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका जीवन के नुकसान से स्तब्ध और दुखी है। एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने बंदूकधारी द्वारा किए गए हमले को ‘जघन्य’ करार दिया। उन्होंने कहा कि हम यरुशलम में एक पूजा स्थल में शुक्रवार शाम हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और आठ निर्दोष पीड़ितों की हत्या सहित जनहानि से स्तब्ध और दुखी हैं। जीन-पियरे ने कहा कि अमेरिका इस्राइल सरकार और लोगों को अपना पूरा समर्थन देगा।

 

Related Articles

Back to top button