ब्रेकिंग
Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को...
खेल

मनीष पांडे ने सिर्फ चौके-छक्कों से ही ठोक दिया तूफानी शतक, टीम ने बनाए 250 रन

नई दिल्ली। Manish Pandey Century: भारत में इस समय Syed Mushtaq Ali T20 Trophy खेली जा रही है, जिसमें तमाम क्रिकेट संघ और रणजी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें से कुछ राज्य की टीमों में भारतीय खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। इसी दौरान कर्नाटक की टीम के कप्तान मनीष पांडे ने तूफानी शतक ठोककर कमाल कर दिखाया है।

रविवार की रात तक भारतीय टीम के साथ रहे मनीष पांडे ने मंगलवार की सुबह अपने राज्य कर्नाटक की रणजी टीम के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए सर्विसेज (Services) टीम के खिलाफ तूफानी शतक ठोका है। मनीष पांडे ने महज 54 गेंदों में 129 रन की आतिशी पारी खेली है। इसी की मदद से कर्नाटक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 250 रन बनाए।

चौके-छक्कों से बनाया शतक

हैरान करने वाली बात ये रही कि मनीष पांडे ने सिर्फ चौके और छक्कों से ही अपना शतक बना दिया है। दरअसल, 129 रन की पारी में मनीष पांडे ने 12 चौके और 10 छक्के लगाए हैं। इस तरह दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन मनीष पांडे ने 108 रन चौके और छक्कों से जोड़े हैं। बहुत कम मौकों पर ऐसा देखा जाता है जब कोई बल्लेबाज टी20 मैच में इतने चौके और छक्के लगाए।

मनीष पांडे का घरेलू टी20 क्रिकेट में ये दूसरा शतक है। वहीं, आइपीएल में भी मनीष पांडे एक शतक जड़ चुके हैं। आइपीएल में सबसे पहले भारत की ओर से शतक ठोकने वाले मनीष पांडे पहले खिलाड़ी हैं। मनीष पांडे की फॉर्म इन दिनों दमदार है। भारतीय टीम में भी वे लगातार जगह बना रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के बाद देवधर ट्रॉफी में भी उनके बल्ले से रन निकले हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच में उनको मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 13 गेंदों में 22 रन बना कर भारतीय टीम के स्कोर को 174 पर पहुंचाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button