ब्रेकिंग
सदाशिवपेट में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक पुष्करिणी: इतिहास, संस्कृति और आस्था का बेजोड़ संगम नवी मुंबई के ऐरोली में दही हांडी उत्सव के दौरान हादसा: मानव पिरामिड गिरने से 34 वर्षीय गोविंदा की मौ... Sagar Hooch Tragedy: सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; 25 अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र में MPSC के खिलाफ छात्रों का फूटा आक्रोश: चेयरमैन के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी का मिला... राजधानी में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियां तेज: VVIP कारकेड के ड्राई रन से 35 से ज्यादा मार्ग रहेंगे प... Muzaffarnagar Crime News: जन्माष्टमी पर मंदिर गई 14 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी, मुख्य आरोपी समीर गिरफ्... दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग...
देश

बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सबसे बड़े ड्रोन शो का गवाह बनेगा देश

नई दिल्ली : विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह में रविवार को भारत का सबसे बड़ा ड्रोन शो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। बीटिंग द रिट्रीट समारोह में इस बार 3,500 स्वदेशी ड्रोन करतब दिखाएंगे। शानदार ड्रोन शो रायसीना पहाड़ियों के ऊपर शाम के आसमान को रोशनी से जगमग कर देंगे, सहज तालमेल के माध्यम से राष्ट्रीय आकृतियों/घटनाओं के असंख्य रूपों की झांकी भी दिखेगी। यह स्टार्ट-अप परितंत्र की सफलता, देश के युवाओं के तकनीकी कौशल को दर्शाएगा और भविष्य की पथ-प्रवर्तक प्रवृत्तियों का मार्ग प्रशस्त करेगा। बोटलैब्स डायनामिक्स इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति के अलावा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मोजूद रहेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार,सेना के तीनों अंग और राज्य पुलिस व  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के संगीत बैंड द्वारा ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी पर 29 धुनों को बजाया जाएगा।

पहली बार 3-डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन का आयोजन
‘बीटिंग द रिट्रीट’ में पहली बार 3-डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन का आयोजन किया जाएगा। समारोह सामूहिक बैंड की ‘अग्नीवीर’ धुन के साथ शुरू होगा, जिसके बाद पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड ‘अल्मोड़ा’, ‘केदारनाथ’, ‘संगम दूर’, ‘क्वींस ऑफ सतपुरा’, ‘भागीरथी’, ‘कोंकण सुंदरी’ जैसी मोहक धुनें बजाई जाएंगी। भारतीय वायु सेना के बैंड ‘अपराजेय अर्जुन’, ‘चरखा’, ‘वायु शक्ति’, ‘स्वदेशी’ की धुन बजाएंगे, जबकि भारतीय नौसेना का बैंड ‘एकला चलो रे’, ‘हम तैयार हैं’ और ‘जय भारती’ की धुनें बजाएंगे। वहीं भारतीय सेना का बैंड ‘शंखनाद’, ‘शेर-ए-जवान’, ‘भूपाल’, ‘अग्रणी भारत’, ‘यंग इंडिया’, ‘कदम कदम बढ़ाए जा’, ‘ड्रमर्स कॉल’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ बजाएगा। कार्यक्रम का समापन सदाबहार व सर्व लोकप्रिय धुन ‘सारे जहां से अच्छा’ के साथ होगा।

देश बनेगा सबसे बड़े ड्रोन शो का गवाह 
अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के समापन समारोह में ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा। इस शो में 3500 स्वदेशी ड्रोन शामिल होंगे, जो देश के इतिहास का सबसे बड़ा ड्रोन शो होगा। इसके अलावा बीटिंग रिट्रीट में पहली बार नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के अग्रभाग पर पहली बार 3डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन का आयोजन किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी एक अहम हिस्सा है। 29 जनवरी की शाम को हर साल होने वाली यह बीटिंग रिट्रीट गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button