ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

गुजरात दंगों पर बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की बेंगलुरु में हुई स्क्रीनिंग

बेंगलुरू| अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) ने पहली बार शहर में गुजरात दंगों पर बनी विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की। हालांकि, सत्तारूढ़ बीजेपी ने यह कहते हुए गेंद पुलिस के पाले में डाल दी है कि उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा के संयुक्त प्रवक्ता प्रकाश एस. ने सोमवार को कहा, अगर बैन की गई डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि यह इंटरनेट का युग है और पार्टी वास्तव में स्क्रीनिंग को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, कर्नाटक शिक्षा विभाग ने कहा कि चूंकि स्क्रीनिंग किसी भी स्कूल या कॉलेज में नहीं हुई, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।

आइसा ने इन्फैंट्री रोड स्थित संस्था के कार्यालय में शनिवार देर रात ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ डॉक्यूमेंट्री दिखाई। दरअसल, 25 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक निमंत्रण डाला गया था और लोगों को भारत में सांप्रदायिकता के उदय पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

हालांकि, आमंत्रण में डॉक्यूमेंट्री के नाम का उल्लेख नहीं था। एसोसिएशन के सदस्यों का दावा है कि लगभग 40 छात्र डॉक्यूमेंट्री देखने और चर्चा में हिस्सा लेने के लिए इकट्ठा हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक, छात्र भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, क्राइस्ट कॉलेज, सेंट जोसेफ कॉलेज और अन्य से आए थे। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन ने भी डॉक्यूमेंट्री देखी।

स्क्रीनिंग बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से हुई। आइसा सदस्यों ने डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध को स्वतंत्रता और अधिकारों का उल्लंघन करार दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button