ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

कश्मीर-हिमाचल व उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हो रही बारिश के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। हालांकि, इस बूंदाबांदी ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। सोमवार सुबह भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बूंदाबांदी हो रही है। जिसके कारण ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। सोमवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ दिनभर आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।दिल्ली-NCR में रविवार से हो रही बारिश सोमवार सुबह भी जारी रही। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है। इनमें चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर समेत कई शहर शामिल हैं।इसके अलावा बिहार के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का प्रवाह बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की और गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर में रविवार को बादल छाए रहने के बाद रात को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात व मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर के लिए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।हरियाणा और पंजाब में भी रविवार को बारिश हुई। जिसके कारण हरियाणा और पंजाब में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में ओलावृष्टि संभव है।वहीं, पहाड़ों पर भी मौसम ने फिर करवट बदल ली है। उत्तराखंड में घने बादलों के बीच वर्षा-बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। चारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में शाम को एक से दो दौर की वर्षा हुई।वहीं, हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहुल स्पीति सहित रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा, कुंजम, चंबा जिले के पांगी व भरमौर समेत अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ। राजधानी शिमला में देर शाम को 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से आंधी चली। इसके चलते यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

Related Articles

Back to top button