ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक व भारतीय भिड़े, 2 गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया| प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस द्वारा एक स्वतंत्र सिख राज्य के निर्माण के लिए कराए जा रहे जनमत संग्रह के दौरान ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय और खालिस्तान समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। द एज की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वॉयर में मतदान स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए भारत समर्थकों के एक समूह के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई।

विक्टोरिया पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए काली मिर्च का स्प्रे किया। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके दंगात्मक व्यवहार के लिए जुर्माना नोटिस जारी किया गया।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में खालिस्तान समर्थकों को भारतीयों पर लाठियों से हमला करते देखा गया। उन्हें भारतीय तिरंगे को छीनते और नुकसान पहुंचाते भी देखा गया।

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया, मैं ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों की कड़ी निंदा करता हूं। देश की शांति और सद्भाव को बाधित करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

द एज की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन में दो लोग घायल हो गए। एक के सिर में चोट लगी और दूसरे के हाथ में चोट आई।

खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस द्वारा खालिस्तान जनमत संग्रह अभियान दुनिया भर में चलाया जा रहा है, जो एक नए राज्य की मांग कर रहा है।

द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय द्वारा मेलबोर्न में फेडरेशन स्क्वॉयर पर नियोजित विरोध के बारे में पुलिस को सूचित करने के बावजूद यह हमला हुआ।

भयभीत लवप्रीत कौर (बदला हुआ नाम) ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया, जालंधर में रहने वाले मेरे माता-पिता ने मुझे बताया है कि ये खालिस्तानी बहुत खतरनाक हैं और हमला करने से नहीं हिचकेंगे।

इस माह खालिस्तान समर्थकों ने मेलबर्न में भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ तीन हिंदू मंदिरों पर हमला किया।

भारत ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए ऑस्ट्रेलिया से अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

गणतंत्र दिवस पर कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान जारी कर ऑस्ट्रेलियाई सरकार से भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।

Related Articles

Back to top button