ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

राफेल, राहुल और सबरीमला मामलों पर कल कोर्ट में ‘सुप्रीम’ फैसलों का दिन

नई दिल्लीः अयोध्या पर फैसला सुनाने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट एक बार फिर कुछ मामलों में फैसला सुनाने जा रही है। गुरुवार को शीर्ष अदालत में सुप्रीम फैसलों का दिन है। दरअसल कोर्ट कल राफेल सौदे से लेकर सबरीमाला विवाद और राहुल गांधी के मामले पर अपना फैसला सुनाने जा रही है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच कल सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाएगी। बता दें कि 17 नवंबर को CJI गोगोई रिटायर हो रहे हैं और उससे पहले वे बड़े मामलों पर फैसला सुना रहे हैं।

राफेल सौदे पर फैसला
लोकसभा चुनाव के दौरान राफेल विमान सौदे को लेकर काफी विवाद हुआ था और मामला बढ़ गया था। फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की प्रक्रिया में दो जनहित याचिका दायर की गई थीं, जिसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था. इसके अलावा लड़ाकू विमान की कीमत, कॉन्ट्रैक्ट, कंपनी की भूमिका पर सवाल खड़ा किया गया था। हालांकि तब कोर्ट ने कहा था कि अदालत इस मामले में दखल नहीं दे सकती है, साथ ही खरीद प्रक्रिया पर कोई सवाल खड़े नहीं किए थे। कोर्ट के इस फैसले के बाद भी पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया है। कोर्ट उन्हीं पुनर्विचार याचिकाओं पर अपना पैसला सुनाएगी। बता दें कि राफेल डील अब आगे बढ़ चुकी है और दशहरे पर भारत को अपना पहला राफेल विमान मिल भी गया है।

सबरीमाला मामला
केरल के सबसे प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री का विवाद पिछले काफी समय से चल रहा है। साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर अहम फैसला सुनाते हुए 10 से लेकर 50 साल की महिलाओं के मंदिर प्रवेश पर लगी पाबंदी को हटा दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद काफी विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। वहीं इस मामले में भी पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी। सबरीमाला में रिव्यू पेटिशन के कुल 64 मामले थे जिस पर कल कोर्ट फैसला सुनाएगी।

राहुल गांधी के मामले पर भी फैसला कल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला भी सुप्रीम कोर्ट कल ही सुनाएगी। यह याचिका भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर की गई थी, जिसमें आरोप था कि राहुल गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि चौकीदार चोर है। मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के बयानों को राजनीति से जोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button