ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
महाराष्ट्र

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर किया भतीजे का अपहरण

मुंबई | महाराष्ट्र में एक महिला द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक व्यक्ति ने उसके आठ साल के भतीजे का अपहरण कर लिया। आरोपी ऐसा करके महिला को सबक सिखाना चाहता था। ये घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है। मंगलवार को पालघर ग्रामीण के जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने मामले में कार्रवाई सेअवगत कराया।उन्होंने बताया कि पालघर ग्रामीण पुलिस ने अपहरण के चार घंटे के भीतर ही लड़के को छुड़ा लिया। साथ ही कथित आरोपी को सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा से गिरफ्तार भी कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी अपह्रत लड़के की चाची से प्यार करता था, जिसने उसके प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इससे नाराज आरोपी ने महिला को सबक सिखाने के लिए तलासरी निवासी लड़के का सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल के मैदान से अपहरण कर लिया। जब लड़का स्कूल से घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

स्कूल में उसके नहीं मिलने पर माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया। परिजनों की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत तलासरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।पालघर थाने के निरीक्षक अजय वसावे ने बताया कि खुफिया और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिलवासा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के को बचा लिया गया है और उसके माता-पिता के साथ फिर से मिला दिया गया। मामले में जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button