ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
मध्यप्रदेश

 शिवराज ने कांग्रेस का वचन पत्र दिखाकर पूछा सवाल

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस का वचन पत्र दिखाकर कमलनाथ से फिर सवाल पूछा। सीएम ने कहा कि यह आपका झूठ का पुलिंदा हैं। एक भी वचन सवा साल में पूरे नहीं किये। वहीं सीएम के सवाल पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार किया। नाथ ने कहा कि शिवराज जी कुछ लोग इतना झूठ बोलते है कि उनको देखकर झूठ भी शरमा जाता हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करने के बाद मीडिया से बातचीत की। सीएम ने कहा कि कमलनाथ आप कहते रहते हैं कि बार-बार झूठ झूठ बोल रहा हूं। सीएम ने कांग्रेस का वचन पत्र दिखाकर कहा कि यह आपका झूठ का पुलिंदा हैं। इसका एक भी वचन सवा साल में पूरे नहीं किये। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कौन सा पूरा किया बतायें। सीएम ने कहा कि अब लोगों को ठग नहीं पाएंगे। आपके ठगने का खेल हम चलने नहीं देंगे।

सीएम ने नाथ से पूछा साल
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं फिर एक सवाल और पूछ रहा हूं। आपने कहा था फसल बीमा योजना के बारे में ग्राम सभा के अनुशंसा पर फसल बीमा का लाभ किसान को देंगे। किसानों की फसलें तबाह चौपट हो गई थी बाढ़ के कारण अतिवृष्टि के कारण पाले के कारण लेकिन एक नया पैसा अपने फसल बीमा योजना का नहीं दिया। सीएम ने कहा कि आपने तो आधार ही ऐसे बना दिए थे कि किसानों को फसल बीमा का लाभ नही मिल पाए। लेकिन हमने अपने 2 साल में 17 हजार करोड़  रुपए किसानों के खाते में डाले हैं। आप झूठ बोलोगे और हम सवाल भी ना पुछे।

कमलनाथ का शिवराज पर पलटवार
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के सवाल पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि शिवराज जी कुछ लोग इतना ज्यादा झूठ बोलते हैं कि उन्हें देखकर झूठ भी शरमा जाता है। मंदसौर में किसानों की छाती पर गोली चलाने वाले किसानों की जमीन हड़पने के लिए केंद्र से कानून बनाने वाले किसानों के बच्चों को गाड़ी से कुचल देने वाली पार्टी के लोग आजकल घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं।

जुमलेबाजी छोडय़े किसानों की तरफ देखिये
कमलनाथ ने कहा कि मैं आपसे सवाल पूछता हूं कि आपके दृष्टि पत्र में आपने वादा किया था कि आप दलहन की 100प्रतिशत खरीद सुनिश्चित करेंगे। क्या आप की सरकार किसानों से 100प्रतिशत दलहन खरीद रही है? बेमतलब की जुमलेबाजी छोड़कर किसानों की तरफ देखिए और उनसे जो वादा किया था उसे पूरा कीजिए। और मैं किसान भाइयों से कहता हूं कि आप चिंता मत करिए। शिवराज जी के अभिनय वाली फिल्म 6 महीने और बची है उसके बाद हम सब सत्य की डगर पर चलेंगे और स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button