ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
मनोरंजन

अर्चना गौतम और निमृत के बीच जमकर हुई नोक-झोंक

बिग बॉस 16 अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। इस बीच घर में जंग और तेज हो गई है। एक तरफ है प्रियंका और अर्चना तो दूसरी तरफ है पूरी मंडली। इस हफ्ते घर में थोड़ा कम एग्रेसिव रहने वाली एक कंटेस्टेंट का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिला जिसके बाद घरवाले सहम गए। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे को पीटने तक की नौबत आ गई।

आपस में भिड़ीं अर्चना-निमृत

निमृत कौर का टिकट टू फिनाले पक्का हो गया है वो शो की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं। जिसके बाद अर्चना और प्रियंका ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। हाल ही में शो का पहला प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें अर्चना और निमृत बेतहाशा लड़ते नजर आ रहे हैं। अर्चना, निमृत को उसके ट्रिगर पॉइंट पर उकसाने में सफल हो जाती है और निमृत चिल्लाती है और अर्चना को मारने की धमकी देती हैं।

अर्चना को मारने दौड़ी निमृत

ये सारी  लड़ाई शुरू होती है जब कैप्टन निमृत मॉर्निंग एंथम के लिए लेट हो जाती हैं। तो अर्चना कहती है कि निमृत मेकअप कर रही इसलिए लेट हुईं। इन दोनों के बीच यहां से मामला बिगड़ा। अर्चना  कसम खाती है कि वो अब घर के सारे नियम तोड़ेंगी। दोनों के बीच लड़ाई जारी रहती है और अर्चना निमृत के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणी करती है। यह उन दोनों के बीच एक बड़ी लड़ाई का कारण बनता है।

घरवालों ने की शांत कराने की कोशिश

निमृत काफी गुस्से में आ जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं उसके चेहरे पर थप्पड़ मारूंगी.. अर्चना की भाषा और इसकी जबान देखों। हालांकि, अर्चना को अभी भी छोटी सरदारनी एक्ट्रेस को ट्रिगर करते देखा जा सकता है। घरवाले दोनों को शांत करने की कोशिश करते हैं लेकिन वे नहीं सुनतीं।

शो में बचे हैं 7 सदस्य

गेम की बात करें तो घर में निमृत, अर्चना, शिव ठाकरे, सुम्बुल तौकीर खान, प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टैन फिनाले में बने रहने के लिए काफी मेहनत करते नजर आएंगे। दूसरी तरफ निमृत को टिकट टू फिनाले मिलने से बाकी घरवाले काफी शॉक हैं।

 

Related Articles

Back to top button