ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
मध्यप्रदेश

वन माफिया ने बिछा रखा था तारों का जाल, अतिक्रमण हटाने के दौरान करंट की चपेट में आया वनकर्मी…

बुदनी: पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुदनी क्षेत्र की बीट भिलाई में वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वनरक्षक की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला बीट भिलाई से सामने आया,  जहां अतिक्रमण हटाने गया वनकर्मी माफिया द्वारा बिछाए तार की चपेट में आ गया जिसमें करंट दौड़ रहा था।

दरअसल वन विकास निगम द्वारा अवैध रूप से वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम चलाई जा रही है, तीन दिनों से लगातार भिलाई क्षेत्र में वन विकास निगम द्वारा भिलाई के कक्ष क्रमांक 452 में वन माफियाओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत आज वन अमला मौके पर पहुंचा तो वन माफिया द्वारा जंगल में तार बिछा रखे थे और उसमें विद्युत करंट छोड़ रखा था। जैसे ही वन अमला मौके पर पहुंचा और तार को हटाने का प्रयास किया, वही तार में करंट होने से वनरक्षक आशीष श्रीवास्तव करंट की चपेट में आ गए। जिससे वह बेहोश हो गए और उन्हें 100 डायल की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई उपचार के लिए लाया गया।

देखा जाए तो वन माफिया द्वारा इस तरह के कृत्य से कहीं ना कहीं वनरक्षक की जान भी जान सकती थी। ऐसे में वन विभाग क्या कार्यवाही करता है, वह देखने वाली बात होगी, वही डॉक्टर के मुताबिक वनरक्षक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button