ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

3 साल पहले गुम हुआ था शख्स, एक गलती ने खोल दिया मर्डर का राज…पकड़े गए 6 दोस्त

मंडला: मंडला के पहटसराय गांव में तीन साल पहले गुम हुए शख्स का नरकंकाल मिला है। पुलिस ने यह नरकंकाल जमीन से खोदकर निकाला है। मृतक के जूते और कपड़ों की निशानदेही पर पहचान हुई है। शराब ना पिलाने पर एक आरोपी ने अन्य आरोपियों के राज उगले और मौत का सच सामने आया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

करंट लगने से हुई मौत, डर के मारे दफना दिया

जनवरी 2021 में मृतक और आरोपी ने अपने खेतों में जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट का तार बिछाया था जिसकी चपेट में मृतक भी आ गया और उसकी मौत हो गई जिस पर आरोपियों ने घबराहट में उसे वहीं जमीन के अंदर दफना दिया गया। जिस पर मृतक के परिजनों ने बीजाडांडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।

तीन वर्ष बाद व्यक्ति को दफनाने का राज खुला और वह ऐसे खुला…

अभी तीन वर्ष बाद सारे आरोपी जब एक साथ शराब पी रहे थे उसी दौरान एक आरोपी को शराब नहीं मिली जिसे लेकर एक आरोपी ने पुराने राज खोल दिए। जिसकी जानकारी सूत्रों से पुलिस को मिली और पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस ने उसकी मदद से मौके पर पहुंचे और जमीन से नरकंकाल को निकाला। नरकंकाल की शिनाख्त और जूते और उसके कपड़ों से मृतक की पहचान हुई। जिस पर पुलिस ने सारे 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी हैं।

Related Articles

Back to top button