ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
मध्यप्रदेश

कालेज के बाहर अश्लील हरकत करने वाले युवक को पकड़वाया, मुख्‍यमंत्री ने किया सम्‍मानित

इंदौर ।    साहस दिखाकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपित का वीडियो बनाकर पुलिस से पकडवाने में मदद करने वाली चार छात्राओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल में असली हीरो का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभी कालेज में पढ़ने वाली छात्राएं हैं, जिन्होंने मनचले को पकडने में छत्रीपुरा पुलिस की मदद की थी। थाना क्षेत्र स्थित जीडीसी कालेज के सामने खड़े होकर एक युवक अश्लील हरकत करतें हुए छात्राओं को गंदे इशारे कर रहा था। इसे देखकर वहां खड़ी कई छात्राएं तो नजरअंदाज करते हुए निकल गई, लेकिन कुछ छात्राओं ने साहस दिखाते हुए उस युवक का वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद कालेज जाकर उन्‍होंने अपनी दोस्तों को यह घटना बताई। घटना के बाद ही चारों छात्राओं ने जनवरी 2022 में आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया और वीडियो भी पुलिस को सौंपा। इसके बाद वे युवक की पहचान करने में लगातार पुलिस टीम का सहयोग करती रही। जांच अधिकारी अनिला पाराशर ने बताया कि छात्राओं की शिकायत के बाद तुरंत पुलिस एक्शन मोड में आ गई थी। पुलिस कालेज परिसर के आसपास पुलिस सादे कपड़ों में जाकर तैनात हो गई। वहां आकर बेवजह खड़े रहने वाले लोगों पर भी निगरानी रखना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्राओं की मदद से आरोपित महेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपित को पकड़ने में पुलिसकर्मी आरके सिंह और भारती घुणे का भी योगदान रहा है। चार छात्राओं में से दो भोपाल गई थी। वहीं दो किसी कारणवश जा नहीं पाई।

अब नहीं भटकते वहां मनचले

कालेज परिसर के आसपास बड़ी संख्या में मनचले भटकते रहते थे। जिसके कारण छात्राएं और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थी, लेकिन अब वहां इन असली हीरो के साहस के कारण अन्य छात्राओं में भी हिम्मत दिखाई देने लगी है। इसके साथ ही मनचलों में भी अब डर पैदा हो गया है।

यह छात्राएं हुई सम्मानित

1. प्रगति पुत्री अमित सानिध्य(17) निवासी वैष्णव गर्ल्‍स होस्टल

2. शिवानी सिंह पुत्री शैलेन्द्र प्रताप(22) निवासी राजाबाग कालोनी

3. नेहा पुत्री काशीराम कुल्हारे(21) निवासी नार्थ कालोनी

4. खुशी पुत्री सुरेश सेन(18) निवासी सिंधी कालोनी

Related Articles

Back to top button