ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

आर्थिक संकट टालने को RBI का पैकेज: उद्योग जगत ने की सराहना, कही ये बात

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण उपजे संकट से उबरने की दिशा में रिजर्व बैंक की ओर से एक और राहत पैकेज का उद्योग जगत ने एक सुर में स्वागत किया है। जानकारों का कहना है कि रिजर्व बैंक के इस कदम से वित्तीय संकट से जूझ रहे उद्यमों को मदद मिलेगी। रिजर्व बैंक ने बाजार में नकदी बढ़ाने के लिए रिवर्स रेपो रेट में कटौती करने और एनपीए घोषित करने की अवधि को 90 से 180 दिन करने समेत कई अहम एलान किए हैं। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआइआइ) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि नकदी की उपलब्धता बनाए रखने, विशेष तौर पर दबाव में चल रहे सेक्टर के लिए आरबीआइ की सतत प्रतिबद्धता सराहनीय है। फिक्की की प्रेसिडेंट संगीता रेड्डी ने कहा कि रिजर्व बैंक की घोषणाओं से बैंकों को कोरोना की चुनौती से निपटने में मदद मिलेगी। फिक्की ने यह अनुरोध भी किया है कि अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल बैंकों के निर्णय पर नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे अनिवार्य किया जाना चाहिए।

अनौपचारिक सेक्टर को भी लाभ

आरबीआइ की घोषणाओं को कई कारोबारों के लिए जीवनरक्षक खुराक की संज्ञा देते हुए उद्योग संगठन एसोचैम का कहना है कि लॉकडाउन में हल्की राहत और रिजर्व बैंक के कदमों से कॉरपोरेट जगत को ही नहीं बल्कि अनौपचारिक सेक्टर को भी बहुत लाभ होगा। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि मौजूदा संकट के दौर में आरबीआइ का कदम उसके साहस और जिम्मेदारी को दिखाता है। इन कदमों से एनबीएफसी, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों, छोटे कारोबारियों को फायदा होगा।

रियल एस्टेट की उम्मीदें बढ़ीं

रियल एस्टेट सेक्टर ने भी केंद्रीय बैंक के कदमों की तारीफ की है। क्रेडाई के चेयरमैन जक्षय शाह ने कहा, ‘हम रियल्टी सेक्टर को लिक्विडिटी बूस्ट देने की दिशा में रिजर्व बैंक के फैसले का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार भी जल्द ही सेक्टर को उनकी मांग के अनुरूप आर्थिक पैकेज देगी।’

नरेडको के प्रेसिडेंट निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान रुकी हुई आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए की गई इन घोषणाओं का स्वागत है। टाटा रियल्टी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर के एमडी व सीईओ संजय दत्त ने कहा कि रिजर्व बैंक की घोषणाओं से सेक्टर को कुछ राहत मिली है। यह सेक्टर महामारी से पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रहा था। महामारी ने स्थिति को और मुश्किल बना दिया।

निर्यातकों को भी मिलेगी राहत
ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा कि आरबीआइ की घोषणाओं से महामारी से लड़ रही अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) के प्रेसिडेंट शरद कुमार सराफ ने इन घोषणाओं से इस मुश्किल वक्त में अर्थव्यवस्था व वित्तीय हालात पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हालांकि उन्होंने सरकार से जल्द ही उद्योग के लिए व्यापक आर्थिक पैकेज की मांग भी की।

Related Articles

Back to top button