ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- ‘स्टे सेफ’ कार्यक्रम के तहत BJP बांटेगी 10 लाख मास्क

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा है कि पार्टी का ‘फीड द नीडी’ (Feed the Needy) कार्यक्रम अब लक्ष्य आधारित होगा और इसके तहत लगभग 10 करोड़ लोगों को हाथ से बने फेस मास्क प्रदान किए जाएंगे।

भाजपा के राज्य प्रमुखों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पहले चरण के लॉकडाउन में पांच करोड़ लोगों को भोजन और राशन की चीजें वितरित करने में सक्षम रही थी।

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी ने अब जरूरतमंदों को राशन देने के लिए एक लक्ष्य तय किया है। अब राशन वितरण का कार्यक्रम लक्ष्य आधारित होगा। अब राशन उन लोगों को वितरित किया जाएगा, जिन्हें अभी तक राहत नहीं मिली है।’ जेपी नड्डा ने कहा कि ‘स्टे सेफ’ पहल के तहत 10-15 करोड़ लोगों को हाथ से बने फेस मास्क वितरित किए जाएंगे।

भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा, ‘देश भर के भाजपा कार्यकर्ता या तो घर से काम कर रहे हैं या स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में स्वेच्छा से काम कर रहे हैं। भाजपा भारत के लोगों की सेवा करने के लिए समर्पित है और संकट के समय में उनके साथ खड़ा रहेगा।’

भाजपा के अनुसार, 90 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता केवल बीमार और बूढ़े लोगों की सेवाओं के लिए लगे हुए हैं और 18 लाख कार्यकर्ता लॉकडाउन की अवधि के दौरान देश भर में लोगों की सेवा कर रहे हैं। भाजपा ने जरूरतमंदों को अब तक दो करोड़ राशन किट और छह करोड़ से अधिक खाद्य पैकेट वितरित किए हैं। अब पार्टी ने 40 लाख खाद्य पदार्थों को वितरित करने का निर्णय लिया है।

देश में वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 14 हजार के पार कर गया है, जबकि 480 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 991 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 14,378 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1991 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button