ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...
मध्यप्रदेश

भाजपा ने ढूंढ़ा कांग्रेस के अभेद्य किले भेदने का तोड़

भोपाल। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत की आस लेकर काम कर रही है। इसके लिए पार्टी ने मुश्किल सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है. इनमें राघौगढ़ छिंदवाड़ा और लहार जैसी कांग्रेस की अभेद्य सीटें शामिल हैं जो दशकों से भाजपा के लिए अभेद्य रही हैं। भाजपा का हर दांव इन सीटों के कांग्रेसी क्षत्रपों के आगे बेअसर साबित हुआ। इसलिए भाजपा इन्हें भेदने की रणनीति पर काम कर रही है। प्रदेश भाजपा के नेताओं के अनुसार इन मुश्किल सीटों को जीतने का तोड़ पार्टी ने ढूंढ़ निकाला है. ज्य में विधानसभा चुनाव मानो सिर पर आ गए हैं. महज कुछ माहों में ही राज्य की अगली सरकार का फैसला होना है. पिछले चुनावों में भाजपा मात खा चुकी है. हालांकि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई का लाभ बीजेपी को मिला और सिंधिया के सहयोग से सरकार बन गई लेकिन चुनाव की डगर कठिन है. पार्टी भी यह तथ्य भली—भांति जानती है. ऐसे में बीजेपी ने पार्टी के लिए कठिन रही सीटों को जीतने का भी लक्ष्य बनाया है. इनमें राघौगढ़ छिंदवाड़ा और लहार जैसी सीटें शामिल हैं जोकि कांग्रेस कई दशकों से लगातार जीतती आ रही है. भाजपा के लिए 36 से ज्यादा ऐसी सीटें और हैं जिन्हें जीतना मुश्किल होता है। इनमें आरिफ अकील की भोपाल उत्तर सचिन यादव की कसरावद बाला बच्चन की बड़वानी जिले की राजपुर सहित कई सीटें शामिल हैं। इन सीटों के लिए भी भाजपा को जोर लगाना होगा।

गुजरात मॉडल से बेतहाशा उम्मीदें
भाजपा को गुजरात मॉडल से इस बार बेहतहाशा उम्मीदें हैं। वजह यह कि नए चेहरों को मौका देकर प्रचंड जीत हासिल की गई। इसलिए मप्र में इन मुश्किल सीटों पर भाजपा सभी दांव खेलकर जीत की कोशिश करेगी। गुजरात में वोटों का ध्रुवीकरण भी अहम था। उत्तरप्रदेश मॉडल का हितग्राही को जोडऩे वाला कॉन्सेप्ट भी मप्र में अपनाया जा रहा है। कठिन सीटें जीतने के लिए पार्टी नेता बूथ नेटवर्क से आस लगाए बैठे हैं. इसके अलावा इन सीटों पर वरिष्ठ नेताओं के दौरे भी कराए जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button