ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...
मध्यप्रदेश

12 घंटों के अंदर कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश, ओले गिरने के भी आसार

भोपाल । प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर प्रेरित चक्रवात के कारण कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। सोमवार को ग्वालियर में 1.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार नीमच मंदसौर श्योपुरकला सहित कई स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई है। ग्वालियर गुना मंदसौर नीमच में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। भोपाल में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही रही। हवा की गति भी 18 किमी प्रतिघंटे के आसपास रही। इस कारण कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। 1 फरवरी से मौसम साफ होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। हवा के झोके के साथ दिन में बढ़ी सिहरन ने कंपकंपाया तो शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। रात में एकबार फिर मौसम का मिजाज बदला और गरज चमक के साथ प्रदेश के कई जिलों में रिमझिम बारिश दर्ज की गई। रात में हुई मावठ की हल्की बारिश से गलन बढ़ गई।मौसम विभाग का कहना है की 10 दिन के ब्रेक के बाद विंध्य में फिर उत्तर से बर्फीली हवाएं प्रवेश कर गई हैं। इससे अगले एक सप्ताह तक रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं हल्की बारिश के बाद मौसम में नमी बढऩे से मंगलवार को कोहरा छाने व कड़ाके की ठंड के आसार हैं। सुबह के मुकाबले शाम को नमी की मात्रा एक प्रतिशत बढ़ कर 73 फीसदी दर्ज की गई।

इन जिलों में है बारिश की चेतावनी
ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों के साथ विदिशा रायसेन राजगढ़ बैतूल धार इंदौर रतलाम उज्जैन देवास शाजापुर नीमच मंदसौर उमरिया डिंडोरी कटनी दमोह सागर निवाड़ी जिलों में बारिश हो सकती है।

बादल छटेंगे न्यूनतम तापमान गिरेगा
मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवात के असर से बादलों की स्थिति बनी है। अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। 1 फरवरी से बादल साफ होंगे। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

Related Articles

Back to top button