ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मनोरंजन

फिल्म ‘श्री’ से बॉलीवुड में कमबैक करने को तैयार हैं साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका

साउथ की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका जल्द ही बॉलीवुड में अपना कमबैक करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने अपनी कमबैक फिल्म ‘श्री’ की शूटिंग खत्म कर ली है। ‘श्री’ में ज्योतिका राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। ‘श्री’ का निर्देशन तुषार कर रहे हैं और इसके निर्माता निधि परमार हीरानंदानी हैं।

अभिनेत्री ज्योतिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजकुमार राव और फिल्म की टीम के साथ तस्वीर साझा कर एक भावुक नोट लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, ‘भारी मन से मैंने श्री के लिए अपने हिस्से की शूटिंग कर ली है। मैंने अब तक जितने भी क्रू के साथ काम किया, ये सबसे अच्छे क्रू में से एक है। मुझे इस मीनिंगफुल सिनेमा का हिस्सा बनाने के लिए तुषार और निधि शुक्रिया। राज, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। बॉलीवुड में सबसे बेहतरीन में से एक के अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने मेरे लिए सम्मान की बात है। आपसे बहुत कुछ सीखा है और एक अभिनेता के रूप में जो मैं इस टीम से लेकर जा रही हूं वह है… ग्रोथ।’

अभिनेत्री के इस पोस्ट पर राजकुमार राव ने भी कमेंट किया है। राजकुमार ने लिखा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद। इसमें सम्मान पूरी तरह से मेरा है। आप इतने शानदार कलाकार हैं। हम सब आपको याद करेंगे और इस खूबसूरत कहानी में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ इतना कुछ जोड़ने के लिए धन्यवाद। आपके साथ फिर से काम करने का इंतजार नहीं कर सकता।’

बता दें कि ‘श्री’ दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। इस फिल्म में अलाया एफ और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, ज्योतिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘काथल: द कोर’ में मलयालम सिनेमा के मेगास्टार ममूटी के साथ नजर आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button