ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक के साथ भारत में लॉन्च हुआ स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा

इंटैलीजेंट इमेजिंग टैक्नोलॉजी मुहैया करवाने वाली कम्पनी ब्लूरैम्स ने भारत में अपना पहले स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा ब्लूरैम्स डोम प्रो पेश कर दिया है। इस कैमरे की सबसे बड़ी खासियत है कि यह फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक को सपोर्ट करता है यानी यह अपने मालिक व घर के अन्य सदस्यों की पहचान कर सकता है। इस फीचर के जरिए आप उन दोस्तों और परिवार के सदस्यों का डाटाबेस बना सकते हैं जो अक्सर आपके घर पर आते-जाते रहते हैं। कीमत की बात की जाए तो ब्लूरैम्स डोम प्रो की कीमत 4,999 रुपए है और इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से की जा रही है।

ब्लूरैम्स डोम प्रो के फीचर्स

  • ब्लूरैम्स डोम प्रो सिक्योरिटी कैमरे में बिल्ट-इन ब्लूटूथ चिप लगी है जिसके जरिए इस कैमरे को एंड्रॉयड और iOS दोनों के साथ कनैक्ट किया जा सकता है।
  • इस कैमरे से की जा रही रिकार्डिंग को कम्पनी द्वारा तैयार की गई खास एप्प के जरिए देखा जा सकता है।
  • इसमें टू-वे ऑडियो फीचर मौजूद है यानी आप फोन में मौजूद एप्प से कैमरे के जरिए बात भी कर सकते हैं।
  • यह कैमरा मोशन डिटेक्शन और नाइट मोड को भी स्पोर्ट करता है।
  • ब्लूरैम्स डोम प्रो कैमरा रात के वक्त 8 IR- LED’s के साथ 8 मीटर तक की दूरी को कवर करता है, ये IR—LED कम रोशनी के दौरान अपने आप ऑन हो जाती हैं जिससे अंधेरे में भी किसी को आसानी से कैमरे में देखा जा सके।
  • यह सिक्योरिटी कैमरा एलैक्सा और गूगल असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है।
  • ब्लूरैम्स डोम प्रो के साथ 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की सपोर्ट व आजीवन 24 घंटे की मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलेगी।
  • इसमें सायरन अलार्म भी मौजूद है जो किसी अनजान के घर में घुसने पर अपने आप बजने लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button