ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
उत्तरप्रदेश

ग्राम सभा करमहा में श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ में सदर विधायक ने किया रामलीला मंच का उदघाटन

महाराजगंज 4 फरवरी। सदर विकास खंड के ग्राम सभा करमहा में चल रहे श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ में राम लीला के मंच का उद्घाटन सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया।विधिवत पूजा एवम् मंत्रोच्चारण के साथ श्री मद रामायण ग्रंथ की पूजा करने के उपरांत विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि रामायण एक प्राचीन धर्म ग्रंथ है जिसके रामलीला के जरिए मंचन से भगवान श्रीराम की आलौकिक लीलाओं के दर्शन होते हैं और बुराईयों को त्यागने व अच्छाइयों को ग्रहण करने की शिक्षा मिलती है।विधायक ने कहा कि रामायण पर आधारित रामलीला आज भी प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण है क्योंकि इस पर अमल करके जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। रामलीला युवा पीढ़ी विशेषकर बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करने का सशक्त माध्यम है। इससे जहां सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है वही बड़ों की आज्ञा का पालन करने व छोटो के प्रति स्नेह के साथ-साथ परिवार व समाज में समन्वय स्थापित करने की सीख भी मिलती है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से सभी की सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक ने कहा कि वह गांव व कस्बा धन्य हो जाता है जहां भगवान श्रीराम की कथा का गुणगान होता है । उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन में आज भी प्रासंगिक हैं। भगवान श्रीराम ने समाज को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। देश व प्रदेश में रामराज्य की परिकल्पना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अभय बहादुर सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि करमहा में बीते लंबे समय से हो रही रामलीलाएं सामाजिक सद्भावना और समरसता की प्रतीक हैं।उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने जिस तरह अपना जीवन जिया था ठीक उसी प्रकार हमे भी ऐसा ही जीवन जीने की जरूरत है। आज हम सभी को श्रीराम के अलौकिक जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। ग्राम प्रधान अमरजीत साहनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला के आयोजन से हमारे संस्कार जीवित रहते हैं। साथ ही नई उर्जा का संचार होता है। उन्होंने राम भक्तो के बीच कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हम‌ सबके लिए अनुकरणीय है।इस अवसर पर मंडल महामंत्री नरेंद्र पटेल, संजीव शुक्ला, वीरेंद्र लोहिया, अमन निगम, गोलू निगम, गुड्डू सिंह सहित तमाम ग्राम वासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button