ब्रेकिंग
Bhiwani Crime News: भिवानी के खानक में दुकान के पास मिला युवक का शव; 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत से... Panipat Crime News: पानीपत में एडवोकेट हेमंत पर 5-7 बदमाशों का जानलेवा हमला, क्रेटा रुकवाकर लाठी-डंड... Sonipat Crime News: सोनीपत के शांतिनगर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक ने बताया चुनावी रंजिश, दूसर... Faridabad Student Suicide: फरीदाबाद में CBSE 12वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्र ने दी जान, दो विषयों म... Haryana College Admission 2026: हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक दाखिले शुरू; जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में ओयो होटल के बाहर हत्या करने वाला इंदर त्यागी एनकाउंटर के बाद गिरफ्... MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हलचल तेज; CM मोहन यादव और संगठन ने ... Bhind Panchayat Scam: भिंड में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र घोटाला; पंचायत सचिव सस्पेंड, FIR दर्ज कराने क... Morena Congress Executive List: मुरैना में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार, जीतू पटवारी की सहमति से न... Indore Road Accident: इंदौर में धार रोड पर बेकाबू टैंकर ने बाइक को कुचला, मां और दो मासूम बच्चों की ...
उत्तरप्रदेश

मुस्लिम युवती ‘सबा’ ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म, प्रेमी संग शादी रचाकर बनी ‘सोनी’

उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले में एक मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी से शादी रचाने के लिए इस्लाम धर्म का त्याग (Muslim Girl Left Islam) कर दिया है। सबा बी और अंकुर नाम के इस कपल ने मणिनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम पहुंचकर आचार्य पंडित केके शंखवार के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। मुस्लिम युवती सबा बी ने बताया कि वह बालिग है। उसने आचार्य को डॉक्यूमेंट्स दिखाए, जिसके बाद आचार्य ने सबा का शुद्धिकरण कराया।

अंकुर से शादी के बाद सबा बन गई सोनी

इसके बाद दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करा दिया। विवाह के बाद सबा ने अपना नया नाम सोनी रख लिया है। उसका कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से अंकुर के साथ शादी की है। उस पर कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई है। इसके साथ ही उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

पूरा मामला अलीगंज इलाके का है। अलीगंज के गैनी की रहने वाली सबा बी को 6 साल पहले बिशारतगंज कस्बे के अंकुर देवल से प्यार हो गया था। दरअसल, अंकुर देवल व युवती के पिता दोनों ही बिशारतगंज कस्बेमें कपड़े की दुकान लगाते हैं। इसी दौरान लड़की अपने पिता की दुकान पर आती-जाती थी। ऐसे में सबा की अंकुर से बातचीत शुरू हो गई।

इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने एक होनों का फैसला कर लिया। सबा ने अपने घरवालों के सामने अंकुर से शादी करने की बात रखी तो परिजनों ने इसका विरोध किया और दोनों की बातचीत बंद करा दी। इसके बाद गुरुवार को सबा अंकुर के साथ मणिनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम पहंच गई, जहां आचार्य के सामने सबा ने अंकुर शादी करने की बात कही। इसके बाद आचार्य ने दोनों के विवाह की रस्म पूरी कराई।

Related Articles

Back to top button