ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
उत्तरप्रदेश

हरदोई में हादसे का शिकार हुआ अखिलेश यादव का काफिला, आपस में टकराईं 6 गाड़ियां, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के काफिले में साथ चल रही आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस मे टकरा गईं। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव कस्बे के सपा कार्यालय से हरिपालपुर के लिए जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर कटरा बिल्हौर हाईवे पर फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रेकर के पास अखिलेश यादव के फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल गईं। ब्रेकर की वजह से तेज गति में चल रही एक कार्यकर्ता की गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया

इसके बाद साथ चल रही 2 फॉर्च्यूनर सहित सात गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसकी वजह से चार लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओ ने साथ में चल रही एम्बुलेंस से घायल मीडिया कर्मी नसीम खान, मुनेंद्र यादव और वसीम वारसी माधौगंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

वहीं, कप्तान सिंह निवासी संडीला और अन्य कई कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां नहीं टकराईं थीं। पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियां एक दूसरे से टकराईं हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव हरपालपुर थाना क्षेत्र के बैठापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनका कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम से लौटते समय फरहतनगर क्रॉसिंग मोड़ पर हादसा हो गया। इसी मोड़ पर गति धीमी होने से गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

Related Articles

Back to top button