ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

पंचायत चुनाव से पहले बंगाल में भाजपा को झटका, विधायक कांजीलाल ने टीएमसी का दामन थामा 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में बीजेपी सहित तमाम दलों की नजरें टीएमसी का किला ध्वस्त करने पर है। लेकिन, बंगाल में बीजेपी की राह में लगातार रोड़े आ रहे हैं। पार्टी के एक और विधायक ने ममता की पार्टी टीएमसी का हाथ थाम लिया। बीजेपी के 6 विधायक टीएमसी से पहले ही जुड़ चुके थे। अलीपुरद्वार के भाजपा विधायक सुमन कांजीलाल ने टीएमसी की राह पकड़ी है। उन्हें ममता के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी सदस्यता दिलाई। अलीपुरद्वार में टीएमसी की सेंध इसकारण महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2021 विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप के बावजूद इस जिले की पांचों सीटों पर टीएमसी को हार नसीब हुई थी।
2021 विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में से, भाजपा ने 77 पर जीत हासिल की थी। भाजपा के दो सांसदों ने भी विधायक पदों पर जीत हासिल की। पर उनके लोकसभा जाने के बाद हुए उपचुनाव में टीएमसी ने इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव जीते। इसके बाद वर्तमान बंगाल विधानसभा में भाजपा के 75 विधायक हैं, लेकिन छह विधायकों के दल बदलने के कारण यह संख्या वास्तव में घटकर 69 रह गई है।
टीएमसी ने ट्वीट किया, भाजपा की जनविरोधी नीतियों और नफरत से भरे एजेंडे को खारिज करते हुए, कांजीलाल, विधायक अलीपुरद्वार हमारे राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी की उपस्थिति में टीएमसी परिवार में शामिल हो गए। बंगाल के एक और भाजपा विधायक को इस सच्चाई का एहसास हो गया कि भाजपा का लोगों की सेवा करने का कोई इरादा नहीं है।

Related Articles

Back to top button