ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
विदेश

तुर्की में मलबे में दबे लोगों के बचने की संभावना होती जा रही धूमिल

अंकारा| बचाव दल भूकंप से ढही इमारतों के मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब उनके बचने की संभावना बहुत धूमिल होती जा रही है। तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) के अनुसार विनाशकारी भूकंप से देश में मरने वालों की संख्या गुरुवार तक 17,134 हो गई।

10 प्रांतों में खोज के प्रयास समाप्त होने के बाद हताहतों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों ने कहा है कि देश में सोमवार को आए भूकंप के 72 घंटों के बाद मलबे में दबे लोगों के बचने की संभावना बहुत कम हो गई है।

फिर भी कुछ जीवित लोग मलबे से बाहर निकाले गए हैं, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को तुर्की की बचाव टीमों ने मेराल नकीर नाम की 60 वर्षीय महिला को मलत्या में एक अपॉर्टमेंट के मलबे से बाहर निकाला।

घायल महिला को प्रशिक्षित कुत्ते कोपुक की मदद से छह मंजिला इमारत के मलबे से निकाला गया। गोल्डन रेट्रिवर रेस्क्यू डॉग ने उसी साइट पर दो दिनों तक सेवा की और छह लोगों को बचाया।

अंताक्या, हटे में चीनी और तुर्की के बचावकर्मियों ने अपने संयुक्त अभियान के जरिए गुरुवार को ढही इमारतों के मलबे से तीन महिलाओं को बचाया, इस दौरान दो शव भी बरामद किए गए।

उधर, तुर्की की संसद ने गुरुवार को तीन महीने के आपातकाल को लागू करने की मंजूरी दे दी। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा था, कि राज्य इस अधिकार का उपयोग कुछ लोगों के दुर्भावनापूर्ण कृत्यों को रोकने के लिए करेगा।

भूकंप प्रभावित प्रांतों में से एक, दक्षिणी गजि़यांटेप में राष्ट्रपति ने कहा कि भूकंप के कारण घरों को खोने वालों के लिए अस्थायी आवास के लिए कंटेनर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि एक वर्ष में तीन या चार मंजिला इमारतें बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने भूकंप पीड़ितों में से प्रत्येक को 10,000 तुर्की लीरा (530 डॉलर) आवंटित करने का भी वादा किया।

एर्दोगन ने स्वीकार किया कि आपदा के पहले दिन तत्काल कार्रवाई में कमियां थीं।

आपदा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। इन इलाकों में जिन बच्चों के परिवार और रिश्तेदारों से संपर्क नहीं हो पाता, उनके लिए कॉल सेंटर स्थापित किया गया। भूकंप प्रभावित इलाकों से सैकड़ों लोगों को अन्य प्रांतों के अस्पतालों में भेजा गया।

पीड़ितों की मदद के लिए कई स्वयंसेवक भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में आए।

बचाव प्रयासों में सहायता के लिए 82 सदस्यीय चीनी बचाव दल और कई नागरिक टीमों सहित अंतर्राष्ट्रीय खोज और बचाव दल तुर्की पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button