ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मध्यप्रदेश

जिंसी धर्म कांटा से सुभाष नगर अण्डर ब्रिज तक रोड़ आज से 15 फरवरी तक बंद रहेगा 

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत सुभाष नगर रेल्वे अंडर ब्रिज एवं स्लॉटर हाउस के बीच मेट्रो स्टेशन के फाउण्डेशन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण जिंसी धर्म कांटा से सुभाष नगर अण्डर ब्रिज तक रोड़ बंद किया जाकर यातायात डायवर्सन करने की समयावद्यि बढाने की सूचना निर्माण कंपनी द्वारा यातायात पुलिस को दी गई हैं। सुरक्षित यातायात के दृष्टिकोण से निर्माण कार्य के दौरान दिनांक 10.02.2023 से 15.02.2023 तक यातायात डायवर्सन प्लान निम्नानुसार रहेगा।जिंसी धर्म कांटा से सुभाष रेल्वे अण्डर ब्रिज तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
02.हल्के वाहन/दुपहिया/चार पहिया- लिलि टॉकीज एवं बोगदा पुल से जिंसी धर्म कांटा होकर मैदा मिल की ओर जाने वाले वाहन बोगदा पुल, प्रभात चैराहा, सुभाष नगर अण्डर ब्रिज एवं सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज होकर मैदा मिल की ओर जा सकेंगे।इसी प्रकार मैदा मिल से लिलि टॉकीज एवं बोगदा पुल की ओर जाने वाले वाहन मैदा मिल, सुभाष नगर अण्डर ब्रिज, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज, प्रभात चैराहा, बोगदा पुल व लिलि टॉकीज की ओर जा सकेंगे।03.भारी व मध्यम वाहन/सभी बसें/अनुमति प्राप्त वाहन- लिलि टॉकीज एवं बोगदा पुल से जिंसी धर्म कांटा होकर मैदा मिल की ओर जाने वाले वाहन बोगदा पुल, प्रभात चौराहा एवं सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज होकर मैदा मिल की ओर जा सकेंगे।
इसी प्रकार मैदा मिल से लिलि टॉकीज एवं बोगदा पुल की ओर जाने वाले वाहन मैदा मिल, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज से प्रभात चैराहा, बोगदा पुल व लिलि टॉकीज की ओर जा सकेंगे।आम जनता से अनुरोध है कि यातायात के नियमों का पालन करें एवं परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन फोन नंबर-0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

Related Articles

Back to top button