ब्रेकिंग
Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'...
उत्तरप्रदेश

वेज ऑर्डर किया, वेटर ने परोस दिया चिकन… मेरठ के रेस्टोरेंट में बवाल

मेरठ के मशहूर रेस्टोरेंट रोमियो लेन में एक हिंदू फैमिली ने बड़ा आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो में एक फैमिली ने आरोप लगाया है कि इस रोमियो लेन रेस्टोरेंट में उन्होंने वेज खाना ऑर्डर किया था, लेकिन मुस्लिम वेटर ने उनको नॉनवेज खाना परोस दिया. इस आरोप के साथ उन्होंने एक वीडियो बनाई, जो वायरल हो रही है.

वायरल वीडियो 6 दिसंबर की बताई जा रही है. गंगानगर थाना क्षेत्र के गंगाधाम निवासी एस्ट्रोलॉजर विभोर इंदू सूद अपनी फैमिली के साथ रोमियो लेन में डिनर करने गए थे. विभोर और उनकी फैमिली ने शाकाहारी व्यंजन का ऑर्डर दिया था, लेकिन उनको ऑर्डर में चिकन परोस दिया गया. विभोर की फैमिली ने आरोप लगाया कि मुस्लिम वेटर सुल्तान ने उन्हें जानबूझकर नॉनवेज परोस था.

परोसा नॉनवेज खाना

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जो मास्टर शेफ है, उसका नाम जैदी है और वो भी मुस्लिम है. इस मामले की पूरी शिकायत विभोर इंदु सूद और उनकी फैमिली ने पुलिस से भी करी. हालांकि, इस मामले में सूद ने बताया कि उन्हें नॉनवेज परोसा गया था, लेकिन उन्होंने नॉनवेज को चखा भी नहीं. नॉनवेज को चखने से पहले ही विभोर ने खाने पर अपना एतराज जता दिया था. एस्ट्रोलॉजर विभोर ने बताया कि उन्होंने इस मामले की पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अब कोई शिकायत उनको आगे नहीं करनी है.

‘धर्म और जाति देखकर नहीं दी नौकरी’

वहीं, दूसरी तरफ रोमियो लेन फ्रेंचाइजी के ऑनर सनी अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने किसी को जाति या धर्म देखकर नौकरी नहीं दी है, काबिलियत के हिसाब से नौकरी दी है और गलती से दूसरी टेबल पर ऑर्डर सर्व किया गया था. ऑर्डर देने से पहले वेटर ने ग्राहक से ऑर्डर कंफर्म किया था. ग्राहक के मना करने पर ऑर्डर नहीं दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका भी विरोध किया था. सनी अग्रवाल ने बताया कि उनको इस मामले कोई साजिश लग रही है. उनका कहना है कि हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी होते ही हिंदूवादी नेता भी रोमियो लेन रेस्टोरेंट पहुंचे. उन्होंने यहां हिंदुओं से अपील करी कि किसी भी रेस्टोरेंट या होटल में आते ही रसोइया की जानकारी ले. उन्होंने कहा कि वेज और नॉन वेज की रसोई अलग होनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि यदि शिकायतकर्ता ने शिकायत वापस ले ली है, तो कारण पता करके शिकायतकर्ता पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए. वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button