ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
खेल

IPL ट्राफी जीतने के साथ ही MS Dhoni के दूसरी बार पिता बनने की खबर आई सामना, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में डैडी आर्मी ने एक बार फिर से अपना लोहा मनवाया है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को फाइनल में हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार आइपीएल की ट्राफी पर कब्जा जमाया। शुक्रवार 15 अक्टूबर की रात धौनी की इस टीम ने खास कीर्तिमान स्थापित किया। पिछले सीजन में सबसे पहले प्लेआफ से बाहर होने वाली टीम ने पहला स्थान हासिल कर ट्राफी अपने नाम किया।

फाइनल में चेन्नई को मिली जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों के साथ साथ उनके साथ यूएई में मौजूद परिवार के लोगों ने भी जश्न में हिस्सा लिया। मैच खत्म होने के बाद सुरेश रैना, रोबिन उथप्पा और कप्तान धौनी की पत्नी साथ में तस्वीर खिंचवाते नजर आए। सभी ने इस माहौल का पूरा पूरा मजा उठाया। सुरेश रैना ने तो इन तस्वीरों के साझा भी किया है।

इस मैच के खत्म होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बातें की जा रही है। इसमें धौनी के दूसरी बार पिता बनने की चर्चा की जा रही है। फैंस सोशल मीडिया पर साक्षी की तस्वीर के साथ इस बात को शेयर कर रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। कप्तान साहब के घर नया मेहमान आने वाला है। जीवा को छोटा भाई या बहन मिलने वाली है।

एक यूजर ने तो इस खबर के पक्का होने की बात तक लिख दी। उन्होंने साक्षी के प्रेग्नेंट होने की खबर के पक्की होने की बात सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका के हवाले के दी। उनका कहना था कि उन्होंने इस बात की कहा कि कप्तान धौनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।

धौनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा को टैडी बीयर हग वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि कप्तान दोबारा पिता बनने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button