ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
खेल

महेंद्र सिंह धौनी ने दिखाया बड़ा दिल, कहा- इस साल की ट्राफी हमें नहीं इस टीम को जीतना चाहिए था

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। चेन्नई ने ओपनर फाफ डु प्लेसिस की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। कोलकाता की टीम ने वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल से मिली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाया और टीम महज 165 रन बना पाई।

महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में चेन्नई ने चौथा आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। जीते बाद उन्होंने कहा, “इससे पहले कि मैं चेन्नई की टीम के बारे में बात करूं, यह बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है कि कोलकाता की टीमम पर बात की जाए। जिस जगह से उन लोगों ने टूर्नामेंट में वापसी की वह काबिल ए तारीफ है।”

कोलकाता की टीम ने भारत में शुरू हुए आइपीएल के इस सीजन के शुरुआती 7 मुकाबलों में सिर्फ दो ही मैच जीते थे। यूएई में शुरू हुए दूसरे चरण में बाकी बचे 7 मुकाबलों में टीम ने पांच जीत हासिल कर 14 अंक हासिल किए। बेहतर रन रेट के आधार पर मुंबई इंडियंस को पीछे कर प्लेआफ में जगह बनाई। एलिमिनेटर में टीम ने रायल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया और फिर दिल्ली कैपिटल्स को क्वालीफायर 2 में मात दी।

आगे धौनी ने कहा, “पहले चरण में जैसी स्थिति में यह टीम थी किसी भी टीम के लिए ऐसी स्थिति से उभरकर आना मुश्किल होता। उन्होंने जो बतौर टीम हासिल किया इस टूर्नामेंट में वह कमाल रहा। अगर जो कोई टीम इस आइपीएल का खिताब इस साल कोई टीम जीतने की हकदार थी तो वह केकेआर ही थी। मुझे ऐसा लगता है कि टीम के लिए यह लंबा ब्रेक काम कर गया।”

Related Articles

Back to top button