ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

पीएम मोदी ने मुंबई में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- रेलवे के लिए यह क्रांति है

Mumbai Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (10 फरवरी) को मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईंनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे. पीएम ने इस दौरान मुंबई में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया. इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से सबको सुविधा मिलेगी. रेलवे के लिए यह क्रांति है.

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते भारत की बहुत ही शानदार तस्वीर है. यह भारत की स्पीड और स्केल दोनों का प्रतिबिंब है. अभी तक 10 ऐसी ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं और 17 राज्यों के 108 जिले वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्ट हो चुके हैं.

पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा मिलेगा

उन्होंने आगे कहा कि आज एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं. ये मुंबई और पुणे जैसे वित्तीय केंद्रों को हमारी भक्ति के केंद्रों से जोड़ेंगी. इससे कॉलेज जाने वाले और ऑफिस जाने वाले लोगों, किसानों और भक्तों को लाभ होगा. आज का दिन भारतीय रेल और विशेष रूप से मुंबई और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बड़ा है. इससे सभी को सुविधा मिलेगी और यह महाराष्ट्र में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बहुत अधिक बढ़ावा देने वाली है.

देश में आज आधुनिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं

पीएम ने कहा कि आज देश में आधुनिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं, मेट्रो का विस्तार हो रहा है, नए-नए एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स बनाए जा रहे हैं. भारत के इतिहास में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपये भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए रखे गए हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश किया गया हर रुपया नए रोजगार की संभावना बनाता है. यहां के लोग एलिवेटेड कॉरिडोर का इंतजार कर रहे थे. इस कॉरिडोर से जल्द ही 2 लाख से ज्यादा ट्रेनें चलेंगी. इससे लोगों का जीवन सुगम होगा. पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा.

बजट में मध्यम वर्ग को राहत दी

बजट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले देश के बजट में इस भावना को लाया गया है. इस बार के बजट में मध्यम वर्ग को राहत दी गई है. सबका साथ और सबका विकास करने वाला यह बजट है. बीजेपी सरकार ने पहले 5 लाख तक की कमाई पर छूट दी और अब इसे बढ़ाकर 7 लाख तक कर दिया गया है. हमारे युवा अब ज्यादा निवेश कर पाएंगे. गरीब और मध्यम वर्ग के हित में काम करने वाली सरकार ऐसे ही फैसले लेती है.

अब सांसद वंदे भारत ट्रेन मांगते हैं

मुंबई (Mumbai) में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि एक समय था जब सांसद अपने क्षेत्र के स्टेशनों पर ट्रेनों के रुकने की व्यवस्था के लिए पत्र लिखते थे, 1-2 मिनट के लिए स्टॉपेज देते थे. अब जब सांसद मिलते हैं तो वे अपने क्षेत्र में वंदे भारत (Vande Bharat Express Train) की मांग करते हैं. ये आज वंदे भारत ट्रेनों का क्रेज है.

Related Articles

Back to top button