ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

BRICS समिट में हिस्सा लेने के बाद PM नरेंद्र मोदी स्वदेश रवाना

ब्रासीलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में ‘बहुत सार्थक’ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद गुरुवार देर रात स्वदेश रवाना हो गए। इस शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स के सदस्य देशों ने व्यापार, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी एवं संस्कृति के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। मोदी पांच सबसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं-ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बहुत ही सार्थक रहा। हमने व्यापार, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी एवं संस्कृति के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के लिए उपयोगी बातचीत की। भावी विषयों पर ध्यान देने से निश्चित ही सहयोग और गहरा होगा जिससे हमारे संबंधित देशों के लोगों को लाभ होगा। यह छठी बार है कि जब मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। पहली बार उन्होंने 2014 में फोर्टालेजा में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लिया था। यह शहर भी ब्राजील में ही स्थित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि ब्रिक्स में आपसी संबंध मजबूत हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स के 11वें सम्मेलन के सफल समापन के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गये। इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों ने नये क्षेत्रों में सहयोग की तरफ कदम बढ़ाया और वैश्विक भविष्य का नेतृत्व करने के लिए अपने वास्ते महत्वाकांक्षी मार्ग निर्धारित किया। मोदी ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने ट्वीट किया कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान अपने मित्र राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ मुलाकात करके बहुत अच्छा लगा। हमने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button