ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
दिल्ली/NCR

भाजपा ने लोकसभा सांसदों को 13 फरवरी तक मौजूद रहने के लिए जारी किया व्हिप

नई दिल्ली । भाजपा ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों को सोमवार यानि 13 फरवरी तक सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। भाजपा द्वारा जारी किए गए इस तीन लाइन के व्हिप में पार्टी ने लोक सभा के अपने सभी सांसदों को बजट सत्र के पहले चरण के बचे हुए दिनों यानी 13 फरवरी तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। दरअसल, लोकसभा में अभी आम बजट 2023-2024 पर चर्चा चल रही है और इसलिए भाजपा यह चाहती है कि वो पूरी ताकत के साथ चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहे। बुधवार को सदन में बजट पर चल रही चर्चा के दौरान भाजपा और सरकार के लिए एक असहज स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जब सदन में कोरम पूरा नहीं हो पाने के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था। आपको बता दें कि यह बजट सत्र दो चरणों में होना है। सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से शुरू हुआ, जो 13 फरवरी तक चलेगा। हालांकि, कई राजनीतिक दलों की तरफ से लोकसभा की बीएसी की बैठक में पहले चरण को 13 फरवरी की बजाय 10 फरवरी को ही समाप्त करने की भी मांग की गई थी।

Related Articles

Back to top button