ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

भोपाल एम्स परिसर में पानी के टैंक में डूबने से तीन वर्षीय बालिका की मौत

भोपाल ।   राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परिसर में गुरुवार को एक तीन साल की मासूम बच्ची की पानी के टेंक में डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त वह खाना खाने से पहले मां से हाथ धोने जाने का कहकर निकली थी और गायब हो गई। जब वह बहुत देर तक लौटकर नहीं आई तो मां ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उसका शव पानी के टैंक में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है बागसेवनिया पुलिस थाने के एसआइ सुरेश सिंह ने मुताबिक मूलत: झारखंड निवासी मनोज साठे अपनी पत्नी सविता और बेटी राधिका उर्फ खुशबू के साथ एम्स परिसर बनी झुग्गी में रहता है। वह एम्स में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करते हैं। गुरुवार सुबह वह अपने काम पर गया था। घर पर पत्नी व बेटी थी। करीब साढ़े दस बजे सविता ने बेटी राधिका से कहा कि खाना खा लो। इस पर राधिका ने हाथ धोने का कहकर गई थी। काफी देर तक जब राधिका वापस नहीं पहुंची तो सविता ने उसकी यहां-वहां तलाश शुरू कर दी। कुछ दूरी पर स्थित पानी के टेंक के पास उसकी एक चप्पल दिखाई दी। टेंक पर देखने पर राधिका पानी में डूबी हुई दिखाई दी। इस पर उसने एक युवक से मदद से राधिका को बाहर निकाला और तुरंत उसे लेकर एम्स अस्‍पताल पहुंची। जहां पर चिकित्‍सक ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button