ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
खेल

रोहित शर्मा ने कंगारुओं को दिन में दिखाए तारे, ऑस्ट्रेलिया के खिला जड़ दिया 9वां शतक

भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पहला टेस्ट मैच (Test Match) खेला जा रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार को लंच के बाद भारतीय टीम भी संकट में फंसी नजर आई, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम इंडिया के लिए संकटमोचन बनकर सामने आए। उन्होंने कंगारुओं को दिन में तारे दिखा दिए हैं। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का नौवां टेस्ट शतक (Century) जड़कर दो साल से अधिक का सूखा समाप्त कर दिया।

रोहित शर्मा ने जड़े 14 चौके और 2 छक्के

रोहित शर्मा ने टेस्ट में 9 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। इस शतक के साथ रोहित शर्मा के टेस्ट में 3233 रन हो गए हैं। उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए यह शतक जमाया। रोहित ने सितंबर 2021 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आठवां शतक बनाया था, तब से टेस्ट में तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचने में नाकाम रहे थे।

यहां वीसीए स्टेडियम में चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को रोहित ने 171 गेंदों में 14 चौके और दो छक्के लगाते हुए शानदार शतक लगाया। नागपुर के पास बंसोड़ में जन्मे रोहित ने गुरुवार सुबह आक्रामक शुरूआत करते हुए 66 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उनका बाकी का पचास 105 गेंद खेलने के बाद आया।

इससे पहले, उन्होंने जनवरी में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगभग तीन वर्षों में अपना पहला वनडे शतक जड़ा था। लेकिन भारत के कप्तान के लिए यह टेस्ट शतक काफी बेहतर समय में आया है, क्योंकि यह उस पिच पर कठिन परिस्थितियों में आया है, जिस पर गेंद घूम रही है और नीची रह रही है।

रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक नौ साल पहले नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन में 177 रनों की शानदार पारी खेल कर लगाई थी। उन्होंने अक्टूबर 2019 में रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में शानदार 212 रन की पारी के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक बनाया था।

Related Articles

Back to top button