ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...
उत्तरप्रदेश

पहले पत्नी को मारा, 4 महीने बाद ससुर का कत्ल, दामाद के खूनी खेल की कहानी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर कुछ समय पहले एक युवक पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा था. इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज था. वह अपने ससुर पर बार-बार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन ससुर ने उसे सजा दिलाने का पूरी तरह से मन बना लिया था. ऐसे में दामाद ने ससुर की हत्या कर दी है. मृतक के घरवालों ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

मृतक रामबदन की दूसरी बेटी प्रिया ने पुलिस को बताया कि ‘हम लोग चौरीचौरा थाना के आमकोल गांव का रहने वाला है. मेरे पिता मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे. एक साल पहले पिता ने बड़ी बहन पूनम की शादी झंगहा के ब्रह्मपुर गांव के रहने वाले राजन से की थी. शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक था, लेकिन बाद में ससुराल के लोग मेरी बहन को प्रताड़ित करने लगे. दहेज की मांग करते थे. वे बहुत सारा काम करवाते थे. खाना भी नहीं देते थे. इस मामले में मेरी बहन ने हम लोगों से शिकायत की तो पिता ने कई बार समझाया भी था, लेकिन वे लोग नहीं माने.’

मार्च में ही की थी बहन की हत्या

मृतका की बहन ने बताया कि ‘बीते 27 मार्च 2024 को ससुराल के लोगों ने मेरी बहन की हत्या कर दी. इस मामले में पिता ने पुलिस से शिकायत कर मेरे जीजा राजन व उनके परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया था. उसके बाद से ही मेरे जीजा मेरे पिता के दुश्मन हो गए थे. वह जेल चले गए थे. जेल से छूटने के बाद वह बार-बार समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे और हमेशा धमकी देते थे.’

मेरे पिता हर हाल में अपनी बेटी के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए आमादा थे. जीजा ने कई बार उनको समझौते के लिए संदेश भेजा था. फोन पर भी कहा था कि यदि समझौता नहीं करेंगे तो किसी दिन सड़क किनारे मरे हुए मिलेंगे. अंत में उन्होंने वैसा ही किया. हम लोगों अब कहीं के नहीं रहे. हम लोगों की परवरिश कौन करेगा? मेरी शादी कौन करेगा?

जीजा को बताया हत्या का आरोपी

मृतका की बहन ने जीजा पर आरोप लगाया है कि ‘मेरे पिता की हत्या मेरे जीजा राजन ने ही की है. मेरे पिता सुबह काम के लिए निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद ही जंगल के पास वनस्पति माता मंदिर के सामने वाली सड़क पर खून से लथपथ पड़े मिले. उनके आधार से लोगों ने पहचान की और हम लोगों को फोन किया, तब हम लोग यहां पर आए. उसने कहा कि पास में ही लकड़ी का मोटा पटरा भी रखा था जिस पर खून लगा हुआ है. मृतका की बहन ने कहा कि मुझे लगता है इसी से मेरे पिता की हत्या की गई है. इस संबंध में सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उसे हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button