ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
महाराष्ट्र

मुंबई में CM एकनाथ शिंदे से मिले शरद पवार, घंटेभर चली मीटिंग में दोनों के बीच इन मुद्दों पर हुई बातचीत

लोकसभा चुनाव के बाद अब इस साल के अंत में कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर सभी की नजर लगी है. इसमें सबसे अहम चुनाव महाराष्ट्र में माना जा रहा है. वहां पर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है. राज्य के सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं. इस बीच आज सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार के बीच लंबी मुलाकात हुई.

यह बैठक मुंबई के मालाबार हिल इलाके में राज्य सरकार के गेस्ट हाउस सह्याद्री में हुई. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता शरद पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच दूध उत्पादन, चीनी मिल, जलसंपदा और मराठा आरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत की गई. हालांकि मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने मीडिया से कोई बात नहीं की और बिना कुछ कहे ही निकल गए.

अमित शाह ने पवार पर किया था हमला

यह मुलाकात इस मायने में बेहद अहम है क्योंकि एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शरद पवार पर जमकर निशाना साधा था. अमित शाह ने पुणे में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरद पवार को देश में भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाने वाला ‘सरगना’ और उद्धव ठाकरे को ‘औरंगजेब फैन क्लब का प्रमुख’ करार दिया था.

अमित शाह के हमले के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नसीहत देते हुए शरद पवार समेत विपक्षी एमवीए से आत्मनिरीक्षण करने को कहा. शिंदे ने कहा, “वे (कांग्रेस और अविभाजित एनसीपी) कई सालों तक लगातार सत्ता में रहे, लेकिन हम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे. सत्ता संभालने के बाद से कोई भी मेरे या मेरी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला साबित नहीं कर सकता. जो लोग लंबे समय तक सत्ता पर काबिज रहे हैं, उन्हें पहले आत्मनिरीक्षण करना चाहिए.”

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने शासनकाल में समाज के अलग-अलग वर्गों के लिए शुरू की गई कई विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों का जिक्र भी किया जिसमें शिवसेना, बीजेपी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एलनीसपी) शामिल है.

Related Articles

Back to top button