ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
देश

महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनाव से पहले भाजपा द्वारा माहौल बनाने की कोशिश

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई महानगरपालिका समेत राज्य भर में अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव से पहले माहौल बनाने की कोशिश शुरू कर दी है. इतना ही नहीं पिछले कुछ वर्षों में राज्य में सरकार के खिलाफ बनाई गई नकारात्मक तेवर को दूर करने के लिए भी भाजपा अब कमर कस चुकी है। इसके लिए भाजपा ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाने का आदेश दिया है। इस मौके पर बीजेपी की तरफ से एक बार फिर हिंदुत्व का मुद्दा उठाया जाएगा. सूत्रों की मानें तो आगामी मुंबई मनपा और अन्य स्थानीय निकायों के चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कमर कस ली है। इसके लिए भाजपा इस वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पूरे प्रदेश में व्याख्यान सांस्कृतिक कार्यक्रम और चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी। यह बात भी सामने आई है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने रक्त की कमी को पूरा करने के लिए शिवाजी जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया है. बताया गया है कि भाजपा द्वारा मुंबई के हर वार्ड में शिवाजी जयंती मनाई जाएगी. साथ ही 19 फरवरी को 500 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 159 नर्सिंग कॉलेज 90 आयुर्वेदिक कॉलेज 70 होम्योपैथी कॉलेज शामिल हैं। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को आदेश दे दिए हैं। बहरहाल भाजपा द्वारा मुंबई महानगरपालिका समेत राज्य भर में अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव से पहले माहौल बनाने की कोशिश शुरू की जा रही है ताकि निकायों के चुनाव समेत आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी इसका लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button