ब्रेकिंग
Bastar Rain Alert: बस्तर में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, जगदलपुर में जलभराव; स्कूलों में छुट... Bilaspur Crime News: सिम्स सर्पदंश मुआवजा घोटाला; हार्ट अटैक की मौत पर बना दिए सांप के काटने के निशा... छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर केंद्र का बड़ा निर्देश: नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मीटर लगाना अनिवार्य Bank Strike Alert: आज देशभर में बैंकों का कामकाज ठप, 28 से 30 सितंबर को भी हड़ताल; UFBU ने दी चेतावन... 6 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या में सोमेश यादव को मृत्युदंड: दुर्ग विशेष पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फै... Sagar Poisonous Liquor Case: बंडा जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,... Bhopal Health News: हड़ताल समाप्त होते ही हमीदिया अस्पताल हुआ फुल, प्रमुख विभागों में 300 के पार पहु... Indore Cancer Hospital: 43 करोड़ की लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन बारिश में भीगी, सिविल वर्क अधूरा होने से... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युव... शाहजहां का मुमताज के नाम दुर्लभ प्रेम पत्र मिला: 4x4 इंच की पर्ची में बयां की महबूब की खूबसूरती
महाराष्ट्र

 पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से दो वंदेभारत ट्रेनों को झंडी दिखाई

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से एक साथ दो-दो वंदेभारत ट्रेनों को झंडी दिखाई। पहली ट्रेन सोलापुर और दूसरी साईं नगर शिर्डी के लिए रवाना हुई। शुक्रवार का यह आयोजन पहले के आयोजनों से इसकारण अलग रहा क्‍योंकि अभी तक एक-एक वंदेभारत ट्रेनों का उद्घाटन किया जाता था, लेकिन पहली बार दो वंदेभारत ट्रेनों को एक ही स्‍टेशन लगभग साथ रवाना किया गया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस सहित काफी संख्‍या में राजनीतिज्ञ और रेलवे के अधिकारी उपस्थिति रहे।
प्रधानमंत्री ने मुंबई से सोलापुर जाने वाली पहली ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके कुछ समय बाद साई नगरी शिर्डी जाने वाली दूसरी ट्रेन को रवाना किया।
मुंबई से इन दोनों वंदेभारत ट्रेनों को मिलाकर वंदेभारत ट्रेनों की संख्‍या चार हो गई है। साईं नगर शिर्डी और सोलापुर दोनों स्‍थान धार्मिक दृष्टि से खास हैं। इसकारण यहां रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की संख्‍या खूब होती है। इन्‍हीं यात्रियों को ध्‍यान में रखकर दोनों ट्रेन चलाई गई हैं। पहली ट्रेन पंढरपुर भगवान विट्ठल भगवान की नगरी को रवाना की गई। दूसरी ट्रेन साईं नगरी शिर्डी को रवाना हुई।

Related Articles

Back to top button