ब्रेकिंग
Amity University Ranchi Violence: छात्र से मारपीट, नकदी-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; विधायक पुत्र सम... Ranchi Cyber Fraud: बैंक अफसर बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांके के मंगरा उरांव से 9.20 लाख क... Jharkhand Agriculture Scheme: महिला किसानों की आय बढ़ाएगी हेमंत सरकार, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी... Latehar Sadar Block: कभी भी ध्वस्त हो सकती है गुरगु पुलिया, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग; DDC ने द... झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 6 माह के भीतर दोबारा JET परीक्षा आयोजित करने का आदेश Womens Asia Cup: हरमनप्रीत ब्रिगेड का दबदबा, रन में शेफाली तो विकेट में दीप्ति नंबर-1; भारत के नाम द... Healthy Breakfast Options: सुबह नाश्ते में शामिल करें ये 5 हाई-प्रोटीन शाकाहारी फूड्स, दिनभर बनी रहे... Haryana Weather Update: हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, तापमान 3.2 डिग्री बढ़ा; हिसार 38.7°C के साथ स... HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क...
देश

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़, खींचे बाल

दिल्ली मेट्रो में कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसमें कोई डांस करता दिखता है, तो कुछ कपल्स आपत्तिजनक हरकतें कर देते हैं, तो कभी लड़ाई-झगड़े का ही वीडियो सामने आ जाता है।

दिल्ली मेट्रो में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसमें कोई डांस करता दिखता है, तो कुछ कपल्स आपत्तिजनक हरकतें कर देते हैं, तो कभी लड़ाई-झगड़े का ही वीडियो सामने आ जाता है। इन सब में सबसे ज्यादा छवि दिल्ली मेट्रो की ही खराब होती है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो से तीन महिलाओं का झुंड एक महिला पर टूट पड़ता है।

वीडियो में दिल्ली मेट्रो के कोच में काफी भीड़ नजर आती है। उसमें दो-तीन महिलाओं की एक महिला के साथ कुहासुनी हो जाती है। उसके बाद महिला को गुस्से में दूसरे थप्पड़ मार देती है। फिर क्या वह तीनों उसके बाल पकड़ खींचने लग जाती हैं। अकेली महिला भी हार मानने को तैयार नहीं होती। वह दोनों हाथों से दो महिलाओं के बाल पकड़ लेती है। यह सब देख कुछ लोग मनोरंजन का साधन समझ अपने-अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करने की कोशिश करने लगते हैं। कुछ उन सभी को एक-दूसरे से बचाने की कोशिश में जुट जाते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन

काफी कोशिशों के बाद महिलाओं को सफलता मिलती है। वह उन सभी को शांत कर देती है। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर देते हैं। इस घटना का वीडियो देखकर कई लोगों का रिएक्शन सामने आया है। कुछ आलोचना तो कुछ मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पूरे ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा घटना दिल्ली मेट्रो में ही होती है। दूसरे ने लिखा कि इतना ड्रामा बिग बॉस के शो में भी नहीं होता है, जितना दिल्ली मेट्रो में हो जाता है।

Related Articles

Back to top button