ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

जहरीली और दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा, कई इलाकों में प्रदूषण 700 के पार

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर शुक्रवार को लगातार खतरनाक स्तर पर और आसमान में धुंध छाई रही जिससे यहां रहे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा में घुले जहर के चलते दिल्ली में सबसे बड़ी हेल्थ इमरजेंसी लग चुकी है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 700 तक पहुंच गया है। द्वारका, पूसा रोड, सत्यवती कॉलेज, पंजाबी बाग में यह 700 तक पहुंच चुका है। वहीं गुड़गांव में कुछ जगह पीएम 2.5 का स्तर 800 पार है। गौरतलब है कि ऑड-ईवन योजना भी आज खत्म हो रही है। दिल्ली के अलावा इसके आसपास के क्षेत्र गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक गुरुवार को 700 के ऊपर ही रहा। इन इलाकों में गंदगी भरे धुंध छायी रही।

पंजाब में भी छाए घने बादल
सफर के अनुसार, जहां दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है वहीं पंजाब के ऊपर भी इस समय मौसमी सिस्टम सक्रिय है। इसकी वजह से घने बादल छाए हुए हैं। इसके चलते दिल्ली में भी प्रदूषकों के ऊपर जाने की क्षमता काफी कम हो गई है। हवा की गति भी अभी कम है। इसी वजह से प्रदूषण जानलेवा स्तर पर बढ़ा है।

दिल्ली-एनसीआर और पांजाब समेत में ठंड बढ़ने लगी है। अभी तक सुबह और शाम के समय लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही थी, लेकिन अब दिन के समय भी तापमान में कमी आने लगी है। अगले हफ्ते तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आने की संभावना है। वहीं 19 नवंबर से कोहरे का प्रकोप भी बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 18 नवंबर से तापमान में कमी आना शुरू होगी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम महज 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button