ब्रेकिंग
Tarn Taran Police Encounter: तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़; 1 लाख का इनामी ढेर, एक ... Madhya Pradesh News: देवास में युवती का अनोखा ड्रामा, चिट्ठियां फेंककर की प्रेमी को बुलाने की मांग —... AAP vs BJP: 'पंजाब को बदनाम करने की साजिश'; संजय सिंह ने बताया क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले चेहरों का सच Owaisi Viral Speech on Wife: सोने से पहले बीवी को बोलें I Love You, चुनावी मंच से ओवैसी ने समर्थकों ... Delhi Voter List SIR Notice: वीआईपी कल्चर पर भड़के खरगे; कहा- क्या अब देश में आम और VIP मतदाता की नई... Canada Plane Crash News: कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान विमान हादसा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो ... Iran Inflation Rate: ईरान में महंगाई दर पहुंची 69% के पार, भारत के मुकाबले 14 गुना ज्यादा बुरे हाल iPhone 18 Pro Price in India: भारत में आईफोन 18 सीरीज की धूम, फीचर्स और कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश MP High Court Decision: पीड़िता के बच्चे से नहीं मिला DNA, रेप के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बाइज्जत ... Madhya Pradesh TET News: 12 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा! जानें 5 साल से कम और ज्यादा सेवा वाले शिक्...
मध्यप्रदेश

डाक्टर से आनलाइन अपाइंटमेंट लेने के चक्कर में 96 हजार रुपये गंवा बैठी छात्रा

इंदौर ।   साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका निकाला है। अपराधी डाक्टर से आनलाइन अपाइंटमेंट लेने वालों को टागरेट कर रहे हैं। एक युवती को आनलाइन अपाइंटमेंट के चक्कर में 96 हजार रुपये की चपत लग गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया है। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक, मेडिकल की छात्रा बियाबानी निवासी 20 वर्षीय इशिता रितेश पुरवार ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। आंख में समस्या होने पर पिछले वर्ष 11 दिसंबर को उसने डाक्टर का आनलाइन नंबर ढूंढा था। इशिता के नंबर पर साइबर अपराधी का कॉल आया और अपाइंटमेंट के पहले पांच रुपये से रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी। इशिता ने पांच रुपये आनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए। जैसे ही रजिस्ट्रेशन किया, ठग ने यूपीआइ के माध्यम से इशिता के खाते से 95 हजार 999 रुपये निकाल लिए। जांच में खुलासा हुआ कि ठग ने असम के खाते का इस्तेमाल किया है जो तौहिद उल इस्लाम निवासी बरपेटा के नाम से है।

Related Articles

Back to top button