ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
उत्तरप्रदेश

युवक ने किया सुसाइड….घर में फंदे से लटकता मिला शव

श्रावस्ती के भिनगा कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला है। जिसके बाद सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के माता-पिता दूसरे शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। जबकि मृतक और उसकी पत्नी घर पर रह रहे थे। घटना से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच में जुट गई है।

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी पुरम निवासी रोहित पुत्र सियाराम उम्र 22 वर्ष बीती रात अपने बुआ की पुत्री की शादी में शांति मैरिज हाल में अपनी पत्नी के साथ गया था। पत्नी ने बताया कि शादी समारोह से लौट कर दोनों लोग अपने घर आकर सो गए थे। थोड़ी देर बाद कुछ आवाज आई और पत्नी की आंख खुली तो देखा कि पति रोहित का शरीर पंखे से लटका था।

मृतक की पत्नी की रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर बगल में ही रह रहे मृतक के बड़े पिताजी के परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने रोहित के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस कार्रवाई में जुटी गई है। मृतक के माता-पिता दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने के लिए गए थे। घर में सिर्फ पति-पत्नी ही रहते थे। रोहित लोहे की दुकान पर मजदूरी करता था।

Related Articles

Back to top button